कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी, 93.66% छात्र हुए पास, डायरेक्ट लिंक से चेक करें मार्कशीट
Author: News24 हिंदी
May 14, 2025 03:25 PM IST
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में शामिल छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट – cbse.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को उनके एग्जाम रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। इस साल CBSE कक्षा 10वीं की परीक्षा में 93.66% छात्र पास हुए हैं। वहीं, इस साल भी छात्राओं का पासिंग प्रतिशत छात्रों से अधिक रहा है। कक्षा 10वीं में इस साल 95% छात्राएं पास हुई हैं, जबकि 93.66 फीसदी छात्रों सफलता प्राप्त हुई है।
सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33% अंक हासिल करने होंगे। जो छात्र एक या दो विषयों में 33% से कम अंक हासिल करता है, उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी।
CBSE 12th Result 2025 | Maharashtra 10th Result 2025 | Haryana 12th Result 2025
आप सीबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 से जुड़े हर एक अपडेट के बारे में यहां जान सकते हैं।
Live Updates
CBSE 12वीं रिजल्ट 2025: बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन
CBSE ने 2025 की कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल बच्चों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। करीब 1 लाख 11 हजार से ज्यादा छात्रों ने 90% से ज्यादा नंबर हासिल किए हैं। इसके अलावा 24 हजार 867 छात्रों ने 95% से भी ज्यादा नंबर पाए हैं। यह दिखाता है कि बच्चों ने खूब मेहनत की और अच्छे नंबर लाए हैं। इस बार का रिजल्ट बहुत अच्छा रहा है और कई छात्रों ने शानदार सफलता हासिल की है।
CBSE 12th Result: पिछली साल से ज्यादा बेहतर हुआ इस साल का रिजल्ट
CBSE ने 2025 की 12वीं कक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। इस साल के रिजल्ट पिछले साल से थोड़े बेहतर रहे हैं। इस बार 16,92,794 बच्चों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 14,96,307 बच्चे पास हो गए। पास होने का प्रतिशत इस साल 88.39% रहा। पिछले साल ये 87.98% था। यानी इस बार 0.41% ज्यादा बच्चे पास हुए हैं। इससे पता चलता है कि बच्चे पढ़ाई में थोड़ा और अच्छा कर रहे हैं। ये एक अच्छी बात है और सबके लिए खुशी की खबर है।
CBSE 10th Result 2025 LIVE: IVRS के जरिए जानें अपना स्कोर
CBSE 10th Result 2025 LIVE: छात्र IVRS के माध्यम से अपना CBSE परिणाम जान सकते हैं। अपने सब्जेक्ट वाइज मार्क्स जानने के लिए बस इस नंबर - 24300699 (अपने एरिया कोड के साथ) को डायल करें। यह प्रोसेस उन छात्रों के लिए एक आसान विकल्प है, जो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर वेबसाइट स्लो होने के कारण अपना रिजल्ट एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं।
CBSE 10th Result 2025 LIVE: किन छात्रों को मिले ग्रेस मार्क्स
CBSE 10th Result 2025 LIVE: बोर्ड एक या दो विषयों में 33% से कम अंक लाने वाले छात्रों को ग्रेस मार्क्स (1-2 अंक) देता है। ये अंक छात्रों को पास होने में मदद करने के लिए बोर्ड के विवेक पर दिए जाते हैं।
CBSE 10th Result 2025 LIVE: UMANG App से कैसे चेक करें कक्षा 10वीं का रिजल्ट ?
CBSE 10th Result 2025 LIVE: सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल छात्र नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके UMANG App के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
स्टेप 1: UMANG ऐप डाउनलोड करें।
स्टेप 2: अकाउंट बनाएं और अपने रजिस्टर्ड नंबर से लॉगिन करें।
स्टेप 3: CBSE कक्षा 10 का रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4: अपनी डिटेल जैसे रोल नंबर दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।
स्टेप 5: स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।
CBSE 10th Result 2025 LIVE: 95% और उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र
CBSE 10th Result 2025 LIVE: सीबीएसई कक्षा 10वीं के 45,516 छात्रों ने 95 प्रतिशत और उससे अधिक अंकों के साथ परीक्षा पास की है। वहीं, CWSN कैटेगरी में 66 छात्रों ने 95 प्रतिशत और उससे अधिक अंकों के साथ कक्षा 10वीं सीबीएसई परीक्षा 2025 उत्तीर्ण की है।
CBSE 10th Result 2025 LIVE: रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए एक्टिव हुए 3 लिंक
CBSE 10th Result 2025 LIVE: सीबीएसई ने कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम देखने और डाउनलोड करने के लिए तीन लिंक उपलब्ध कराए हैं। सीबीएसई 2025 कक्षा 10वीं परिणाम देखने और डाउनलोड करने के लिए तीन लिंक इस ऑफिशियल वेबसाइट - cbseresults.nic.in पर उपलब्ध हैं।
CBSE 10th Result 2025 LIVE: इन प्लेटफॉर्म से भी देख सकते हैं रिजल्ट
CBSE 10th Result 2025 LIVE: छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट स्लो होने के कारण यहां बताए गए विभिन्न प्लेटफॉर्म से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
1. CBSE मेन वेबसाइट - https://cbse.gov.in
2. CBSE रिजल्ट पोर्टल - https://results.cbse.nic.in
3. DigiLocker पोर्टल - https://results.digilocker.gov.in
4. UMANG ऐप - https://web.umang.gov.in
5. SMS - “CBSE10” या “CBSE12” <स्पेस> Roll Number - 7738299899 पर
6. IVRS - 24300699 डायल करें (रीजन के STD कोड के साथ)
CBSE 10th Result 2025 LIVE: रिजल्ट लिंक हुआ एक्टिव
CBSE 10th Result 2025 LIVE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया है। छात्र यहां दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को उनका एग्जाम रोल नंबर, स्कूल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करनी होगी।
Direct Link : CBSE 10th Result 2025
CBSE 10th Result 2025 LIVE: दिल्ली रीजन में उम्मीदवारों का प्रदर्शन
CBSE 10th Result 2025 LIVE: दिल्ली के ओवरऑल छात्रों का प्रदर्शन कुछ इस प्रकार है:
साल - 2025
रजिस्टर्ड - 3,28,701
उपस्थित - 3,27,041
पास - 3,11,138
पासिंग प्रतिशत- 95.14
CBSE 10th Result 2025 LIVE: कुछ ही समय में एक्टिव हो जाएगा रिजल्ट लिंक
CBSE 10th Result 2025 LIVE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से जल्द ही कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
CBSE 10th Result 2025 LIVE: रीजन-वाइज पासिंग प्रतिशत
CBSE 10th Result 2025 LIVE: यहां देखें टॉप 10 रीजन का पासिंग प्रतिशत
रैंक 1 - त्रिवेंद्रम - 99.79%
रैंक 2 - विजयवाड़ा - 99.79%
रैंक 3 - बेंगलुरु - 98.90%
रैंक 4 - चेन्नई - 98.71%
रैंक 5 - पुणे - 96.54%
रैंक 6 - अजमेर - 95.44%
रैंक 7 - दिल्ली पश्चिम - 95.24%
रैंक 8 - दिल्ली पूर्व - 95.07%
रैंक 9 - चंडीगढ़ - 93.71%
रैंक 10 - पंचकुला - 92.77%
CBSE 10th Result 2025 LIVE: जेंडर के आधार पर पासिंग प्रतिशत
CBSE 10th Result 2025 LIVE: जेंडर के आधार पर पासिंग प्रतिशत कुछ इस प्रकार है
- लड़कियां: 95 प्रतिशत
- लड़के: 92.63 प्रतिशत
- ट्रांसजेंडर: 95 प्रतिशत
CBSE 10th Result 2025 LIVE: कक्षा 10वीं की परीक्षा में कितने स्कूलों ने लिया भाग?
CBSE 10th Result 2025 LIVE: कक्षा 10वीं परीक्षा 2025 में 26,675 स्कूलों ने भाग लिया है। कक्षा 10वीं सीबीएसई परीक्षा 7,837 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। वहीं, पिछले साल 25,724 स्कूलों ने भाग लिया था और परीक्षा 7,603 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
CBSE 10th Result 2025 LIVE: देश के किस रीजन ने किया टॉप?
CBSE 10th Result 2025 LIVE: रीजनवाइज रिजल्ट के अनुसार, त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है। अकेले इन रीजन से 99.79 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।
CBSE 10th Result 2025 LIVE: परिणाम के आंकड़े
CBSE 10th Result 2025 LIVE: सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए के लिए कुल 23,85,079 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 23,71,939 छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। जबकि, परीक्षा में पास होने वाले छात्रों की कुल संख्या 22,21,636 है। वहीं, इस साल का कुल पासिंग प्रतिशत 93.66 है।
CBSE 10th Result 2025 LIVE: कैसे देखें सीबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025?
CBSE 10th Result 2025 LIVE: आधिकारिक वेबसाइट से CBSE कक्षा 10वीं की मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका आप नीचे स्टेप बाय स्टेप देख सकते हैं।
स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद होमपेज पर दिए गए "CBSE 10th Result 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब आप अपना CBSE एग्जाम रोल नंबर, स्कूल नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसे क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग-इन करें।
स्टेप 4: आपका CBSE कक्षा 10वीं रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 5: आ भविष्य के लिए रिजल्ट को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।