Niharika Gupta
Read More
CBSE 10th, 12th supplementary exam 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम फॉर्म कल, 1 जून, 2023 को जारी किया जाएगा। जिन छात्रों को कंपार्टमेंट के तहत रखा गया है या वे अपने स्कोर में सुधार करना चाहते हैं, वे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून, 2023 है।
इस साल सीबीएसई बोर्ड कंपार्टमेंट एग्जाम और इंप्रूवमेंट एग्जाम का आयोजन नहीं करेगा. सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा में वह सभी स्टूडेंट्स भाग ले सकेंगे, जो कंपार्टमेंट या इंप्रूवमेंट एग्जाम के पात्र हैं. बोर्ड ने इन परीक्षाओं का नाम बदलकर सप्लीमेंट्री परीक्षा किया है. योग्यता एवं मानदंड में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है. सीबीएसई बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा जुलाई 2023 में होगी.
सीबीएससी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा 2023 में कम अंक हासिल करने वाले या एक या दो विषयों में फेल हुए स्टूडेंट्स सप्लीमेंट्री एग्जाम दे सकते हैं (CBSE Supplementary Exam 2023). सीबीएसई बोर्ड सप्लीमेंट्री एग्जाम 2023 में शामिल होने के लिए 1 जून से 15 जून 2023 के बीच www.cbse.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई होगा.
सीबीएसई बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा फॉर्म भरने के साथ स्टूडेंट्स को 300 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा (CBSE Supplementary Exam Form Fees). भारत से बाहर नेपाल व अन्य देशों के स्टूडेंट्स को 1000 और 2000 रुपये एप्लीकेशन फीस के जमा करनी होगी. जो छात्र 15 जून तक आवेदन नहीं कर सकेंगे, वह 16 से 17 जून को लेट फीस 300 रुपये के साथ अप्लाई कर सकेंगे.
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां सीधा लिंक दिया गया है
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।