CBSE Compartment Result 2022: कक्षा 10वीं और 12वीं के कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम जल्द होगा घोषित, यहां देखें अपडेट
Author: Niharika Gupta
Sep 04, 2022 02:01 PM IST
CBSE 10th 12th Compartment Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं के कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम नियत समय में घोषित करेगा। घोषित होने पर छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in, results.gov.in और cbse.gov.in पर जा सकते हैं। बोर्ड ने अभी तक परिणाम की तारीख और समय के बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
CBSE 10th, 12th Compartment Result 2022: ऐसे करें चेक
बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।
कक्षा 10/12 के कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
पूछे गए विवरण दर्ज करें और लॉगिन करें।
अपनी अंकतालिका देखें और भविष्य में उपयोग के लिए एक प्रति सहेजें।
इस साल, सीबीएसई ने 2 टर्म में बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कीं। टर्म 2 और अंतिम परिणाम जुलाई 2022 को घोषित किया गया था। कक्षा 12 के परिणामों में, कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 92.71% था और कक्षा 10 में, यह 94.40% था।
कक्षा 10 की कंपार्टमेंट परीक्षा 23 अगस्त से 29 अगस्त, 2022 तक आयोजित की गई थी, जो मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो पाए थे और कक्षा 12 के छात्रों के लिए 23 अगस्त से परीक्षा आयोजित की गई थी।