अगर आप या आपके घर में कोई स्टूडेंट साल 2027 में सीबीएसई (CBSE) 10वीं या 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने जा रहा है, तो यह खबर आपके बेहद काम की है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन जल्द ही बोर्ड परीक्षाओं का आधिकारिक टाइमटेबल (Date Sheet 2027) जारी करने वाला है. सोशल मीडिया पर अक्सर फर्जी टाइमटेबल वायरल होने लगते हैं, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें.
आइए जानते हैं कि सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं कब से शुरू हो सकती हैं और टाइमटेबल जारी होने के बाद आप इसे कैसे डाउनलोड कर पाएंगे.
कब जारी होगी डेटशीट और कब होंगी परीक्षाएं?
CBSE की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा डेटशीट नवंबर या दिसंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने की पूरी संभावना है. 2027 की सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से मार्च 2027 के बीच आयोजित की जा सकती हैं.
अन्य राज्य बोर्ड्स का शेड्यूल भी देखें
जहां एक तरफ सीबीएसई का टाइमटेबल जल्द आने वाला है, वहीं कुछ राज्य बोर्ड्स ने अपनी संभावित तारीखें जारी कर दी हैं:
गोवा बोर्ड (SSC Exam 2027): 15 मार्च से 10 अप्रैल 2027 के बीच.
मध्य प्रदेश बोर्ड (MP Board 10th Exam 2027): 24 फरवरी से 18 मार्च 2027 के बीच.
CBSE Date Sheet 2027 कैसे डाउनलोड करें?
जब सीबीएसई अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर डेटशीट जारी कर देगा, तो आप इन आसान स्टेप्स से इसे डाउनलोड कर सकेंगे:
- सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए Main Website के लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद Latest News या अपडेट्स वाले सेक्शन में जाएं.
- वहां आपको CBSE Datesheet 2027 PDF (Class 10th / 12th) का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
- आपके स्क्रीन पर टाइमटेबल की फाइल खुल जाएगी, इसे चेक करें और भविष्य के लिए PDF डाउनलोड करके रख लें.
बता दें कि टाइमटेबल डाउनलोड करने के बाद अपने सब्जेक्ट वाइज पेपर की तारीखें और एग्जाम का समय किसी डायरी में नोट कर लें ताकि रिवीजन की प्लानिंग आसानी से हो सके.
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
15 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
2 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
2 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
4 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
5 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
7 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
7 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
7 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines