CBSE Class 10 Results 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2023 जारी कर दिया। इससे पहले आज सीबीएसई ने कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित किए। जो उम्मीदवार सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट results.nic.in और cbse.gov.in पर देख सकेंगे। 10वीं की परीक्षा में 93.12 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं
Direct link to check CBSE Class 10 Results 2023
सीबीएसई नहीं जारी करेगा टॉपर्स लिस्ट
सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 14 फरवरी से शुरू हुई और 21 मार्च को समाप्त हुई। कुल 21,86,485 कक्षा 10वीं के छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। छात्र अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी का उपयोग करके अपने अंक ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा सीबीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम डिजीलॉकर और उमंग एप्लिकेशन पर उपलब्ध होंगे।
इस साल 10वीं 12वीं में लड़कियों का शानदार जलवा
इस साल 2016779 परीक्षार्थियों ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा पास की है। कुल पास प्रतिशत 93.12 प्रतिशत है। सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में त्रिवेंद्रम जिले ने 99.91 प्रतिशत के साथ टॉप किया है। 12वीं के बाद 10वीं में भी लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। लड़कियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 94.25 प्रतिशत और लड़कों का 92.72 प्रतिशत रहा है।
CBSE Board 10th Result 2023 ऐसे करें चेक
- CBSE Board की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें, जहां CBSE Board 10th Result 2023 लिखा हो।
- एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।
- अपना रोल नंबर और माता का नाम दर्ज करें।
- CBSE Board 10th Result 2023 चेक करें और इसे डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
3 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
6 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
8 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
8 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines