Niharika Gupta
Read More
CBSE Board Exams 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज कक्षा 10 और 12 के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 के दूसरे दिन का खत्म किया। सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं के दूसरे दिन की परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे शुरू हुई। उम्मीदवार सीबीएसई कक्षा 10 के प्रश्न पत्र- cbse.gov.in पर देख सकते हैं।
छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट- cbseacademic.nic.in पर अन्य विषयों के अलावा मैथ्स, साइंस, सोशल, अंग्रेजी और हिंदी में सीबीएसई अभ्यास पत्र हल कर सकते हैं।
सीबीएसई की 10वीं और 12वीं कक्षा के सैंपल पेपर पिछले साल के प्रश्नपत्रों के साथ सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। इससे छात्रों को पिछली परीक्षाओं की कठिनाई के स्तर को समझने और तैयारी करने में मदद मिलेगी। छात्र, बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in से सब्जेक्ट वाइज सिलेबस चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई 12वीं बोर्ड मैथ्स का सैंपल पेपर भी यहां देख सकते हैं और तैयारी कर सकते हैं।

शेड्यूल के अनुसार, सीबीएसई कक्षा 12वीं एप्लाइड मैथमेटिक्स बोर्ड परीक्षा 2023 11 मार्च, 2023 को आयोजित की जाएगी। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए काफी कम समय बचा है, छात्रों को अपनी तैयारी चेक करने के लिए सैंपल पेपर की प्रैक्टिस करनी चाहिए।

शार्ट आंसर क्वेश्चन- प्रत्येक के लिए 1 अंक
शार्ट आंसर टाइप क्वेश्चन I – 2 अंक प्रत्येक
शार्ट आंसर टाइप क्वेश्चन II – 3 अंक प्रत्येक
वैल्यू बेस्ड क्वेश्चन- 4 अंक
लॉन्ग आंसर टाइप क्वेश्चन- 5 अंक प्रत्येक
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।