CBSE ने कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा को लेकर एक रिमाइंडर जारी किया है. CBSE ने साफ कहा है कि फाइनल रिजल्ट के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम बहुत जरूरी हैं. स्कूलों, स्टूडेंट्स और पेरेंट्स को इन एग्जाम को गंभीरता से लेना चाहिए. कोई भी गलती या देरी बाद में दिक्कतें पैदा कर सकती है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) का रिमाइंडर 2026, बोर्ड परीक्षाओं के लिए क्लास 10 और क्लास 12 के प्रैक्टिकल एग्जाम, इंटरनल असेसमेंट और प्रोजेक्ट वर्क के बारे में है. CBSE चाहता है कि सभी स्कूल नियमों का ठीक से पालन करें ताकि एग्जाम आसानी से हो सकें.
ECGC PO परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस Direct Link से डाउनलोड करें
छात्रों को बता दें कि 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 1 जनवरी से 14 फरवरी 2026 के बीच होगी. सीबीएसई के निर्देशों के अनुसार सभी प्रैक्टिकल परीक्षा, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट इस समय के अंदर पूरे होने चाहिए. प्रैक्टिकल परीक्षा होने के दिन ही स्कूलों को मार्क्स भी अपलोड करने होंगे. एक बार मार्क्स अपलोड हो जाने के बाद, उन्हें बदला नहीं जा सकता. इसीलिए स्कूलों को मार्क्स डालते समय बहुत सावधान रहना रखना होगा.
CBSE के सख्त नियम और कार्रवाई
CBSE ने स्कूलों को सभी निर्देशों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी है. अगर कोई नियम तोड़ा जाता है, तो बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा रद्द कर सकता है. CBSE ने स्कूलों को यह भी बताया है कि 2025-26 सेशन के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं में शामिल शिक्षकों और एग्जामिनर्स के पेमेंट रेट्स में बदलाव किया गया है.
स्पोर्ट्स या दूसरे इवेंट के लिए कोई छूट नहीं
नेशनल या इंटरनेशनल खेल इवेंट में हिस्सा लेने वाले स्टूडेंट्स को प्रैक्टिकल एग्जाम से कोई छूट नहीं मिलेगी और ना ही उन्हें अलग से एग्जाम की तारीखें दी जाएंगी. ऐसे स्टूडेंट्स को स्कूल के शेड्यूल के अनुसार प्रैक्टिकल एग्जाम में शामिल होना होगा.
एग्जामिनर और इवैल्यूएशन के लिए नियम
12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए, केवल वही एग्जामिनर अलाउड होंगे, जिसे CBSE ने नियुक्त किया है. स्कूल अपने खुद के जांचकर्ता नहीं चुन सकते. अगर कोई स्कूल किसी अनधिकृत जांचकर्ता का इस्तेमाल करता है, तो प्रैक्टिकल परीक्षा रद्द की जा सकती है. लास्ट मोमेंट में अगर कोई दिक्कत आती है तो स्कूल, एक्सटर्नल एग्जामिनर को कॉन्टैक्ट कर सकते हैं.
स्पेशल नीड्स वाले स्टूडेंट्स के लिए इंतजाम
CBSE ने स्कूलों से स्पेशल नीड्स वाले स्टूडेंट्स के लिए सही इंतजाम करने को कहा है. इन स्टूडेंट्स को हर जरूरी मदद मिलनी चाहिए ताकि वे आराम से अपने प्रैक्टिकल एग्जाम दे सकें.
संबंधित खबरें
चक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
18 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
21 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
1 day agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
2 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
4 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
5 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
5 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
7 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines