CBSE Admit Card: अगर आप CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं या 12वीं के छात्र हैं तो आपके लिए बड़ी अपडेट आ गई है. सीबीएसई ने 17 फरवरी से शुरू होने जा रही बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. बोर्ड ने रेगुलर और प्राइवेट दोनों छात्रों के लिए एडमिट कार्ड जारी किए हैं. हालांकि आपको बता दें कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया रेगुलर और प्राइवेट छात्रों के लिए अलग-अलग है. यहां नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से देखें और इसे फॉलो कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें.
रेगुलर छात्र कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
अगर आप किसी स्कूल में नियमित रूप से पढ़ाई कर रहे हैं, तो आप खुद ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकते. आपके स्कूल के प्रिंसिपल या अधिकृत अधिकारी Pariksha Sangam पोर्टल के माध्यम से स्कूल की यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे. आपको अपने स्कूल जाकर अपना एडमिट कार्ड लेना होगा.
एडमिट कार्ड लेने के बाद उस पर स्कूल के प्रिंसिपल के हस्ताक्षर और स्कूल की मुहर (Stamp) जरूर चेक करें. इनके बिना एडमिट कार्ड मान्य नहीं होगा.
प्राइवेट छात्र कैसे प्राप्त करें एडमिट कार्ड
प्राइवेट छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट से सीधे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
- आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
- ‘Main Website’ पर क्लिक करें और फिर ‘Admit Card for Private Candidates’ वाले लिंक पर जाएं.
- अपनी डिटेल्स जैसे: एप्लीकेशन नंबर, पिछला रोल नंबर या नाम और माता-पिता का नाम दर्ज करें.
- ‘Submit’ पर क्लिक करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें.
एडमिट कार्ड पर ये 5 चीजें जरूर चेक करें:
- आपका नाम और माता-पिता के नाम की स्पेलिंग
- आपकी फोटो और हस्ताक्षर (साफ दिखने चाहिए)
- परीक्षा केंद्र (Exam Centre) का नाम और पूरा पता
- आपके विषयों (Subjects) की लिस्ट और उनके कोड
- परीक्षा की तारीखें और रिपोर्टिंग टाइम.
CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 की मुख्य तारीखें:
10वीं की परीक्षा (फेज 1): 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक
12वीं की परीक्षा: 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक
10वीं की परीक्षा (फेज 2 – वैकल्पिक): 15 मई से 1 जून 2026 तक
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
11 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
20 hrs agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
23 hrs agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
4 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
5 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
5 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
6 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
6 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines