CBSE Class 10, 12 sample question papers 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) बोर्ड परीक्षा से पहले 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए सैंपल पेपर जारी करेगा। सीबीएसई 10वीं और 12वीं की अंतिम परीक्षा 2024 फरवरी के मध्य में शुरू होने वाली है और बोर्ड इन परीक्षाओं से कुछ महीने पहले cbseacademic.nic.in पर प्रत्येक विषय के लिए प्रश्न बैंक और मार्किंग स्कीम के साथ इन प्रैक्टिस पेपर जारी करेगा।
हालांकि अभी तक, सीबीएसई एसक्यूपी जारी नहीं किए गए हैं। जब तक परीक्षा पैटर्न नहीं बदला जाता, छात्र संदर्भ के लिए सीबीएसई एकेडमिक पोर्टल पर दिए गए पिछले साल के पेपर भी देख सकते हैं। इन स्टडी हेल्प कंटेंट को चेक करने से स्टूडेंट्स को एग्जाम के पैटर्न और पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार को समझने में मदद मिल सकती है। सैंपल पेपर को हल करने से उन्हें अपनी गति और सटीकता में सुधार करने में भी मदद मिलेगी।
CBSE Class 10, 12 sample question papers 2024: इस स्टेप्स से करें डाउनलोड
- सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाएं।
- सैंपल पेपर टैब खोलें और फिर SQP 2024-25 पर क्लिक करें।
- क्लास और सब्जेक्ट का सेलेक्शन करें।
- पीडीएफ सैंपल पेपर ओपन हो जाएगा। इसे डाउनलोड करें।
इस दिन से होगी परीक्षा
सीबीएसई कक्षा 10 और 12 दोनों की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। बोर्ड ने एक लेटेस्ट नोटिफिकेशन में कहा कि ये परीक्षाएं 55 दिनों तक चलेंगी और 10 अप्रैल को समाप्त होने की उम्मीद है।
प्रैक्टिकल की डेट जल्द होगी जारी
प्रैक्टिकल और थ्योरी परीक्षाओं की डेट शीट cbse.gov.in पर जारी की जाएगी। सीबीएसई कक्षा 10 और 12 दोनों की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। बोर्ड ने एक हालिया अधिसूचना में कहा कि ये परीक्षाएं 55 दिनों तक चलेंगी और 10 अप्रैल को समाप्त होने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
3 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
6 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
8 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
8 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines