CBSE 12th Class Result Updates: 15 अप्रैल को CBSE ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया था, जिसके बाद अब 12वीं के छात्रों की उत्सुकता और बढ़ गई है कि कब उनका रिजल्ट जारी होगा. जैसे ही 10वीं का रिजल्ट सामने आया, वैसे ही लाखों छात्र अपने 12वीं के नतीजों का इंतजार करने लगे हैं. हर साल की तरह इस बार भी छात्र और अभिभावक लगातार अपडेट्स पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि रिजल्ट आते ही तुरंत जानकारी मिल सके. आइए जानते हैं आखिर कब तक आ सकता है CBSE 12th का रिजल्ट और कैसे आप चेक कर सकते हैं आसानी से?
यह भी पढ़ें: गर्मियों में धूप में बाइक खड़ी करना बर्बाद कर सकती जिंदगी; पापा बनने का सपना रह जाएगा
---विज्ञापन---
पिछले ट्रेंड्स से समझें कब आ सकता है 12वीं का रिजल्ट CBSE Class 12th Result Announcement Date
CBSE ने अभी तक कक्षा 12वीं के रिजल्ट की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन अगर पिछले सालों के पैटर्न को देखा जाए तो स्थिति काफी हद तक साफ हो जाती है. यानी कि आमतौर पर बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी करने के कुछ दिनों के अंदर बोर्ड 12वीं के परिणाम भी घोषित कर देता है. पिछले साल 12वीं का रिजल्ट मई के मध्य में जारी किया गया था, इसलिए इस बार भी यही अनुमान लगाया जा रहा है कि मई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में रिजल्ट घोषित हो सकता है. इसलिए अगर आपने भी इस बार 12वीं का एग्जाम दिया है, तो तैयार रहे क्योंकि कुछ ही दिनों में आपका भी रिजल्ट जारी हो जाएगा.
---विज्ञापन---
ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट आसानी से How To Check CBSE Class 12th Result 2026 Online
---विज्ञापन---
- आज के डिजिटल दौर में CBSE ने रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया को काफी आसान बना दिया है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट https://results.cbse.nic.in/ पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं, जहां उन्हें सिर्फ अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड ID और जन्मतिथि भरनी होती है, जिसके बाद आपका पूरा रिजल्ट सामने आ जाएगा,
- इसके अलावा, बोर्ड ने छात्रों को वेबसाइट डाउन होने पर भी किसी तरह की असुविधा न हो और वह आराम से अपना रिजल्ट देख सके, इसके लिए DigiLocker और UMANG ऐप जैसे प्लेटफॉर्म पर भी मार्कशीट उपलब्ध कराई जाने लगी हैं. यहां छात्रों को बार-बार वेबसाइट खुलने का इंतजार नहीं करना पड़ता.
- DigiLocker और UMANG ऐप में जाकर आपको CBSE 12वीं कक्षा रिजल्ट से जुड़ा एक पेज दिख जाएगा, उसपर क्लिक कर आप सीधा रिजल्ट वाले पेज पर चले जाएंगे, जहां आपको सिर्फ अपना रोल नंबर, जन्म की तारीख भरनी होगी, जिसके बाद महज 2 सेकेंड में आपका रिजल्ट सामने आ जाएगा.
रिजल्ट के बाद आगे की राह कैसे तय करें? 12th Ke Baad Kya Karein
---विज्ञापन---
रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्रों के सामने कई महत्वपूर्ण फैसले लेने की जिम्मेदारी होती है. कुछ छात्र कॉलेज में एडमिशन की तैयारी करते हैं, तो कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं की ओर बढ़ते हैं. ऐसे में सही दिशा चुनना बहुत जरूरी होता है, ताकि भविष्य उज्ज्वल हो. हालांकि, अगर किसी छात्र को अपने अंकों से संतुष्टि नहीं होती है, तो वह री-चेकिंग या री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकता है. सबसे जरूरी बात यह है कि छात्र बिना किसी दबाव के, शांत दिमाग से अपने भविष्य की योजना बनाएं और अपने लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: कालू, छोटू, शैतान... जैसे नाम अब नहीं रहेंगे, राजस्थान ने जारी की नए नामों की सूची