हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

CBSE Board Result 2023: आ गई रिजल्ट की संभावित डेट, सीबीएसई बोर्ड इस दिन तक जारी कर सकता है 10वीं,12वीं के परिणाम

विज्ञापन
CBSE Board Result 2023

CBSE Board 10th 12th Result 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE Board Result 2023 जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है। उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक साइट cbse.nic.in और cbse.gov.in पर 10वीं और 12वीं के नतीजे चेक कर सकते हैं।

इस बार नहीं जारी करेगा टॉपर्स लिस्ट

सीबीएसई बोर्ड द्वारा 10 और 12 के परिणाम एक ही दिन जारी किए जाने की उम्मीद है। छात्रों को मनोवैज्ञानिक दबाव से बचने के लिए सीबीएसई ने उपाय के रूप में इस वर्ष टॉपर्स के नाम की घोषणा नहीं कर सकता है। कक्षा 10, 12 की परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को केवल मेरिट सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे।

जानें कब तक जारी हो सकते हैं परिणाम

रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट और सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट मई के दूसरे हफ्ते में जारी होने की उम्मीद है। एक बार घोषित होने के बाद, उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट – cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर देख सकेंगे। ऑनलाइन अंक चेक करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने बोर्ड परीक्षा रोल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, स्कूल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

विज्ञापन

CBSE Board 10th 12th Result 2023: ऐसे कर सकेंगे चेक

  • CBSE Board आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।
  • सीबीएसई कक्षा 10, 12 के प्रवेश पत्र डाउनलोड लिंक का चयन करें।
  • वेबसाइट पर लॉग इन करने के लिए अपने स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करें।
  • परिणाम डाउनलोड करें और देखें।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 15 फरवरी, 2023 को शुरू हुई थी। जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 मार्च, 2023 को समाप्त हुईं, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 5 अप्रैल, 2023 को समाप्त हुईं। सीबीएसई के अनुसार, लगभग 21 लाख छात्र 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए और लगभग 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 16 लाख शामिल हुए। उसी के परिणाम जल्द आने की उम्मीद है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola