हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

CBSE Board Result 2023: बड़ा अपडेट, जानें कब तक जारी हो सकता है सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे?

विज्ञापन
CBSE Board Result 2023

CBSE Board 10th 12th Result 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) इस महीने अपनी आधिकारिक वेबसाइट – results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित कर सकता है।हालांकि, आधिकारिक परिणाम की तारीख अभी जारी नहीं की गई है।

इस साल सीबीएसई कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षाएं 14 फरवरी से शुरू हुईं थीं। कक्षा 10 की परीक्षाएं 21 मार्च को समाप्त हुईं और कक्षा 12 की परीक्षाएं 5 अप्रैल तक चलीं। इस वर्ष कुल 38,83,710 छात्र – 21,86,940 कक्षा 10 और 16,96,770 कक्षा 12 में शामिल हुए थे। बोर्ड की तरफ से परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया था। किसी भी सेंटर से परीक्षा के दौरान गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली थी।

इन वेबसाइट से कर सकेंगे चेक

छात्र इन स्टेप्स से चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • CBSE की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर जाएं।
  • अब, कक्षा 10 या कक्षा 12 का परिणाम पेज खोलें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करें और लॉगिन करें।
  • अपना रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें।
  • रिजल्ट की एक प्रति भविष्य के लिए डाउनलोड करके रख लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola