CBSE Board Exams 2023 Sample Paper: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए सैंपल पेपर जारी, यहां करें डाउनलोड
Edited By Siddharth Sharma

Edited By Siddharth Sharma

CBSE Board Exams 2023 Sample Paper: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित की जाने वाली सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा (CBSE Board Exams 2023) में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल सीबीएसई द्वारा इन दोनों परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए सैंपल पेपर जारी कर दिए गए हैं।
छात्र इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने सैंपल पेपर के साथ ही 10वीं और 12वीं की मार्किंग स्कीम भी जारी कर दी है। छात्र नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इसे एक क्लिक में चेक कर सकते हैं।
CBSE Board Exams 2023 Sample Paper: सेंपल पेपर ऐसे करें डाउनलोड
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाएं।
– उसके बाद नए पेज पर सैंपल पेपर या फिर SQP 2022-23 की लिंक पर क्लिक करें।
– अब नए पेज पर अपनी कक्षा का चयन करें।
– अब अपने सब्जेक्ट के सैंपल पेपर की लिंक पर क्लिक करें।
– उसके बाद पेपर स्क्रीन पर आ जाएगा।
– इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
सीबीएसई सैंपल पेपर 2023 को हल करने से छात्रों को सीबीएसई परीक्षा पैटर्न 2023 और अंतिम सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 में पूछे जाने वाले प्रश्नों की टाइपोलॉजी को समझने में मदद मिलेगी। यह प्रश्नों के उत्तर देने की गति और सटीकता को बढ़ाने में भी मदद करेगा।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: