CBSE Board Exam 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने स्कूलों को कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट (LOC) डेटा में सुधार करने की अनुमति दी है।
बोर्ड ने स्कूलों को अपने ऑनलाइन पोर्टल- parikshasangam.cbse.gov.in या cbse.gov.in के माध्यम से छात्रों के डेटा में आवश्यक सुधार करने का निर्देश दिया है। संबंधित स्कूल अपने अलॉटेड यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन कर सकते हैं। सुधार प्रक्रिया को 30 नवंबर से 6 दिसंबर, 2022 के बीच अनुमति दी जाएगी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, स्कूल केवल स्कूल के रिकॉर्ड के आधार पर ही छात्र के डेटा में सुधार कर सकते हैं, हालांकि, डेटा में किसी भी तरह के बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके बाद किसी भी सुधार के लिए कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा और सीबीएसई 10वीं, 12वीं प्रवेश पत्र 2023 जारी करने, परीक्षाओं का कार्य और पास डाक्यूमेंट्स प्रदान करने के लिए अंतिम रूप से डेटा का उपयोग किया जाएगा।
IGNOU TEE December 2022: इग्नू टीईई के लिए असाइनमेंट जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ी, पढ़ें अपडेट
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023: एलओसी डेटा में इन चीजों में कर सकते है बदलाव
- छात्र का नाम
- माता – पिता / अभिभावक का नाम
- जन्म की तारीख
- विषय संयोजन
- विषय कोड
स्कूल केवल स्कूल रिकॉर्ड के आधार पर छात्रों के डेटा में ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं। कक्षा 10 के लिए गणित, हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, संस्कृत में सुधार किया जा सकता है। परीक्षा के समय एलओसी में जमा किए गए विषय को बदलने और अन्य विषय के प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
बोर्ड ने आगे स्कूलों को बदलाव करने और अपने रिकॉर्ड के लिए सुधार का प्रिंट आउट लेने और इसे सुरक्षित रखने के लिए कहा है। अधिक संबंधित विवरण सीबीएसई की आधिकारिक साइट पर उम्मीदवारों द्वारा चेक कर सकते हैं।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम 2027 की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से परीक्षा शुरू
3 hrs agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
8 hrs ago10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
8 hrs agoCA फाउंडेशन सितंबर परीक्षा का रिजल्ट घोषित, कंसिका और महक बनीं टॉपर
8 hrs agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
14 hrs agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
1 day agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
2 days agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
2 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
4 days agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines