CBSE Board Exam 2023: सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के लिए एलओसी डेटा करेक्शन विंडो ओपन, छात्र सिर्फ इन डिटेल्स को कर सकते है एडिट

Kerala SSLC 10th Result 2023

Kerala SSLC 10th Result 2023

विज्ञापन

CBSE Board Exam 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने स्कूलों को कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट (LOC) डेटा में सुधार करने की अनुमति दी है।

बोर्ड ने स्कूलों को अपने ऑनलाइन पोर्टल- parikshasangam.cbse.gov.in या cbse.gov.in के माध्यम से छात्रों के डेटा में आवश्यक सुधार करने का निर्देश दिया है। संबंधित स्कूल अपने अलॉटेड यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन कर सकते हैं। सुधार प्रक्रिया को 30 नवंबर से 6 दिसंबर, 2022 के बीच अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, स्कूल केवल स्कूल के रिकॉर्ड के आधार पर ही छात्र के डेटा में सुधार कर सकते हैं, हालांकि, डेटा में किसी भी तरह के बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके बाद किसी भी सुधार के लिए कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा और सीबीएसई 10वीं, 12वीं प्रवेश पत्र 2023 जारी करने, परीक्षाओं का कार्य और पास डाक्यूमेंट्स प्रदान करने के लिए अंतिम रूप से डेटा का उपयोग किया जाएगा।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023: एलओसी डेटा में इन चीजों में कर सकते है बदलाव

  • छात्र का नाम
  • माता – पिता / अभिभावक का नाम
  • जन्म की तारीख
  • विषय संयोजन
  • विषय कोड

स्कूल केवल स्कूल रिकॉर्ड के आधार पर छात्रों के डेटा में ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं। कक्षा 10 के लिए गणित, हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, संस्कृत में सुधार किया जा सकता है। परीक्षा के समय एलओसी में जमा किए गए विषय को बदलने और अन्य विषय के प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

बोर्ड ने आगे स्कूलों को बदलाव करने और अपने रिकॉर्ड के लिए सुधार का प्रिंट आउट लेने और इसे सुरक्षित रखने के लिए कहा है। अधिक संबंधित विवरण सीबीएसई की आधिकारिक साइट पर उम्मीदवारों द्वारा चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ