CBSE Board Exam Date Sheet 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा जल्द ही कक्षा 10 और 12 के लिए बोर्ड परीक्षा की तारीख जारी करने की उम्मीद है। डेट शीट जारी होने के बाद, छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट- cbse.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं और देख भी सकते हैं। हालांकि सीबीएसई की ओर से अभी डेटशीट जारी नहीं की गई है। संभावना है कि मुख्य विषयों की परीक्षाएं मार्च महीने के पहले सप्ताह से शुरू होंगी जो अप्रैल महीने तक चलेंगी।
बता दें परीक्षा केवल एक सत्र में आयोजित की जाएगी। प्रेक्टिकल परीक्षा 1 जनवरी, 2023 से शुरू हो रही हैं। वहीं आपको बता दें कि सीबीएसई ने एकेडमिक ईयर 2022-23 के लिए 12वीं का सिलेबस कम नहीं किया है। बोर्ड की परीक्षाएं 100 प्रतिशत सिलेबस के आधार पर आयोजित कराई जाएंगी।
परीक्षा की तारीख और समय
सीबीएसई 10वीं और 12वीं की डेट शीट जल्द ही उपलब्ध कराएगा। बोर्ड ने सीबीएसई समय सारिणी 2023 के बारे में कोई औपचारिक बयान नहीं दिया है। सूत्रों के अनुसार, बोर्ड दिसंबर के पहले सप्ताह में में 2023 के लिए परीक्षा कार्यक्रम का खुलासा करेगा।
CBSE Board Exams 2023: डेट शीट कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले आधिकारिक साइट – cbse.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर, “CBSE 10th Board Exam Date Sheet 2023” or ”CBSE 12th Board Exam Date Sheet 2023” लिंक पर क्लिक करें।
- यहां परीक्षा तिथि, समय और अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यान से देखें।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें
गौरतलब है की लगभग 34 लाख से अधिक छात्रों ने कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण कराया है। इनमें से लगभग 18 लाख कक्षा 10 में और 16 लाख कक्षा 12 के लिए पंजीकृत हुए हैं। बोर्ड ने व्यावहारिक प्रेक्टिकल परीक्षाओं के लिए संशोधित दिशानिर्देश और समय सारिणी पहले ही साझा कर दी है।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
चक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
1 hr agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
3 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
22 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
1 day agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
3 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
4 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
5 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
7 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines