केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से 10वीं और 12वीं की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाओं, प्रोजेक्ट वर्क और इंटरनल असेसमेंट की तारीखों की आधिकारिक घोषणा कर दी है. विंटर बाउंड यानी शीतकालीन सत्र वाले स्कूलों में यह प्रैक्टिकल परीक्षाएं 9 नवंबर 2026 से 19 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी. इसके साथ ही बोर्ड ने परीक्षा को पूरी पारदर्शिता से कराने के लिए स्कूलों के लिए कड़े नियम भी जारी किए हैं. जानिये बोर्ड की इस गाइडलाइन में आपके काम की कौन-कौन सी बातें हैं.
केवल विंटर बाउंड स्कूलों के लिए है यह शेड्यूल
सीबीएसई ने साफ किया है कि 9 नवंबर से शुरू होने वाली प्रैक्टिकल परीक्षाओं की यह समयसीमा केवल उन स्कूलों के लिए है जो सर्दियों की छुट्टियों (Winter Session) वाले इलाकों में आते हैं. सामान्य सत्र (Regular Session) वाले बाकी सभी स्कूलों के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखों का नोटिस अलग से जारी किया जाएगा.
प्रैक्टिकल एग्जाम से जुड़े 4 सबसे जरूरी नियम
बोर्ड के निर्देशानुसार केवल उन्हीं छात्रों को प्रैक्टिकल परीक्षा, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट में बैठने का मौका मिलेगा जिनका नाम ऑनलाइन उम्मीदवारों की लिस्ट (LOC) में दर्ज होगा. जिन स्कूलों में किसी विषय के 30 से ज्यादा स्टूडेंट्स होंगे, वहां एक दिन में 2 या 3 सेशन बनाकर परीक्षा कराई जाएगी. यह व्यवस्था लैब में उपलब्ध क्षमता के हिसाब से तय होगी. प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हर बैच की एक ग्रुप फोटो सीबीएसई द्वारा दिए गए ऐप लिंक पर अपलोड करना जरूरी होगा.
इसके साथ ही 12वीं के प्रैक्टिकल के लिए बाहरी परीक्षकों की नियुक्ति संबंधित रीजनल ऑफिस के जरिए होगी. वहीं 10वीं का इंटरनल असेसमेंट केवल एक बार ही आयोजित किया जाएगा.
शीतकालीन सत्र वाले स्कूलों के छात्र अब अपनी प्रैक्टिकल फाइल्स और प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा कर लें. 9 नवंबर से 19 दिसंबर 2026 के बीच होने वाले इन असेसमेंट के मार्क्स तुरंत बोर्ड के ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे, इसलिए तय समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य है.
संबंधित खबरें
CA फाउंडेशन सितंबर परीक्षा का रिजल्ट घोषित, कंसिका और महक बनीं टॉपर
50 mins agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
6 hrs agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
23 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
2 days agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
2 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
4 days agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
4 days agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
8 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
10 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines