CBSE BOARD EXAM 2024 GUIDELINE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE ने वर्ष 2024 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। सीबीएसई बोर्ड ने बेहद अहम जानकारी साझा करते हुए आदेश दिए हैं कि स्कूलों के ही छात्रों को परीक्षा देने का अधिकार है। किसी छात्र के स्थान पर कोई दूसरा छात्र परीक्षा नहीं दे सकता है। सीबीएसई द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूलों और उनके प्रधानाध्यापकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि स्कूलों में परीक्षा देने वाले प्रायोजित छात्र केवल उनके अपने नियमित और वास्तविक छात्र हैं। किसी भी वास्तविक छात्र का नाम अपंजीकृत नहीं छोड़ा जाएगा।
परीक्षा उपनियम प्रावधानों के साथ
छात्र किसी भी अनधिकृत या असंबद्ध स्कूल से नहीं होने चाहिए। जो छात्र कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए पात्र हैं। अगले साल परीक्षा उपनियमों के प्रावधानों के अनुसार कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होंगे। वहीं अब छात्रों को OASIS पोर्टल पर जानकारी देने के लिए सबसे पहले उनका और उनके पेरेंट्स का पूरा नाम भरना होगा।
परीक्षा की तारीख
अभी सीबीएसई बोर्ड के छात्रों की बोर्ड परीक्षा की तारीख जारी नहीं की है, उम्मीद लगाई जा रही है कि कक्षा 10वीं, 12वीं छात्रों की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से अप्रैल के बीच में होगी।
सब्जेक्ट परीक्षा शुल्क
आवेदन फॉर्म के साथ छात्रों को परीक्षा शुल्क भी देना होगा। पांच विषयों के लिए छात्रों को 1500 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा, जबकि प्रत्येक एक्स्ट्रा सब्जेक्ट के लिए छात्रों को 300 रुपये देने होंगे। कंपार्टमेंट, एडमिशनल और इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए छात्रों को 300 रुपये और प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए 150 रुपये देने होंगे।
रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने का समय
आपको बता दें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई ने विभिन्न स्कूलों के अभ्यावेदन के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की तारीख को बढ़ा दिया है। कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए उम्मीदवारों की सूची लिस्ट ऑफ़ कैंडिडेट जमा करने की अंतिम तिथि 28 सितंबर तक बढ़ा दी गई है।
जानकारी के अनुसार 18 अगस्त से शुरू होने वाली रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पहले 18 सितंबर को समाप्त होने वाली थीं। अब बोर्ड ने अवधी बढ़ाते हुए स्कूल विलंब शुल्क के साथ 29 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच एलओसी भी जमा करने का दिशानिर्देश दिया हैं। बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए आवेदन फॉर्म सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से भरे जाएंगे।
संबंधित खबरें
एनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
3 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
12 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
2 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
3 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
4 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
6 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
7 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
9 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines