CBSE Board Exam 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं, 2023 के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी करने की उम्मीद है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होने वाली हैं और एडमिट कार्ड cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जारी किए जाएंगे।
सीबीएसई हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने क्रेडेंशियल्स के साथ बोर्ड की वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। वे अपडेट के लिए अपने स्कूल से भी संपर्क कर सकते हैं। बोर्ड ने cbseacademic.nic.in पर सैंपल प्रश्न पत्र, प्रश्न बैंक और कक्षा 10 और कक्षा 12 की अंतिम परीक्षा की मार्किंग स्कीम जारी की है।
12वीं कक्षा की परीक्षा
सीबीएसई बोर्ड द्वारा इस वर्ष 12वीं कक्षा की परीक्षा 20 फरवरी को हिंदी पेपर के साथ शुरू होगी और 5 अप्रैल को साइकोलॉजी पेपर के साथ समाप्त होगी। बोर्ड द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार 12वीं कक्षा में 16 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया है।
10वीं कक्षा की परीक्षा
10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय के साथ परीक्षा की शुरूआत होगी और 21 मार्च को 10वीं की परीक्षाएं समाप्त होंगी। बोर्ड द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार 10वीं कक्षा में 18 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।
बोर्ड एग्जाम देने जा रहे छात्रों के लिए जरूरी जानकारी
- अगर किसी कारण से आपकी बोर्ड परीक्षा का कोई पेपर छूट जाता है तो बोर्ड से अनुरोध करने पर परीक्षा खत्म होने से पहले किसी दिन उस पेपर का आयोजन आपके लिए करा दिया जाएगा।
- प्रयोगशाला में प्रक्टिकल के लिए आ रहे विद्यार्थियों को 10-10 छात्रों के समूह में बांटा जाएगा।
- एक समय में सिर्फ 10 छात्रों का समूह ही प्रयोगशाला में जा सकेगा। दूसरे 10 छात्रों के समूह को तब तक फाइल संबंधी कार्य पूरा करना होगा।
- बोर्ड परीक्षा खत्म होने पर परिणाम केवल सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर ही घोषित किए जाएंगे।
और पढ़िए –Budget 2023: जानें शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास पर क्या हुईं बड़ी घोषणाएं?
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
9 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
18 hrs agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
21 hrs agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
2 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
5 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
5 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
5 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
6 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines