CBSE Board Exam Date Sheet 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा दिसंबर में कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए डेट शीट जारी करने की उम्मीद है।
बोर्ड ने पहले ही घोषणा कर दी है कि इन कक्षाओं के लिए अंतिम परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी और पिछले रुझानों के अनुसार, बोर्ड परीक्षा से 1.5-2 महीने पहले टाइम टेबल की घोषणा करता है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 डेट शीट cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जारी की जाएगी।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 कब होगी जारी
सीबीएसई इस सप्ताह अपनी आधिकारिक वेबसाइटों, cbse.nic.in और cbse.gov.in पर कक्षा 10वीं और 12वीं के टाइम टेबल की घोषणा कर सकता है।
सर्दी वाले राज्यों के लिए सीबीएसई प्रैक्टिकल परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर में आयोजित की जा रही हैं और अन्य राज्यों के लिए यह 1 जनवरी, 2023 से शुरू हो सकती हैं। इस बीच, दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने घोषणा की है कि सरकारी स्कूलों में कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्रों के लिए प्री-बोर्ड परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू होंगी।
CTET 2022: सीबीएसई सीटीईटी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो आज होगी बंद, यहां देखें प्रोसेस
सीबीएसई ने कक्षा 10 और कक्षा 12 के विभिन्न विषयों के छात्रों को उनकी अंतिम परीक्षा की तैयारी के लिए पहले ही नमूना प्रश्न पत्र और प्रश्न बैंक जारी कर दिए हैं। वे इसे cbseacademic.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE Board Date Sheet 2023: इन स्टेप्स से डाउनलोड कर पाएंगे डेट शीट
- सीबीएसई की आधिकारिक साइट cbse.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर सीबीएसई बोर्ड डेट शीट 2023 कक्षा 10 और कक्षा 12 के लिंक पर क्लिक करें।
- एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी।
- परीक्षा तिथियों की चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
साल 2022 के विपरीत, 2023 में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा केवल एक बार आयोजित की जाएगी। साल 2022 में, COVID-19 महामारी के डर के बीच, CBSE बोर्ड परीक्षाओं को दो टर्म में विभाजित किया गया था ताकि शैक्षणिक सत्र के अंत में बोर्ड की कम से कम एक परीक्षा बची रहे, और उसके अनुसार परिणाम तैयार किए जा सकें।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
8 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
17 hrs agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
20 hrs agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
2 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
5 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
5 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
5 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
6 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines