Niharika Gupta
Read More
CBSE Board Exam Date Sheet 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा दिसंबर में कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए डेट शीट जारी करने की उम्मीद है।
बोर्ड ने पहले ही घोषणा कर दी है कि इन कक्षाओं के लिए अंतिम परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी और पिछले रुझानों के अनुसार, बोर्ड परीक्षा से 1.5-2 महीने पहले टाइम टेबल की घोषणा करता है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 डेट शीट cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जारी की जाएगी।
सीबीएसई इस सप्ताह अपनी आधिकारिक वेबसाइटों, cbse.nic.in और cbse.gov.in पर कक्षा 10वीं और 12वीं के टाइम टेबल की घोषणा कर सकता है।
सर्दी वाले राज्यों के लिए सीबीएसई प्रैक्टिकल परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर में आयोजित की जा रही हैं और अन्य राज्यों के लिए यह 1 जनवरी, 2023 से शुरू हो सकती हैं। इस बीच, दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने घोषणा की है कि सरकारी स्कूलों में कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्रों के लिए प्री-बोर्ड परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू होंगी।
CTET 2022: सीबीएसई सीटीईटी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो आज होगी बंद, यहां देखें प्रोसेस
सीबीएसई ने कक्षा 10 और कक्षा 12 के विभिन्न विषयों के छात्रों को उनकी अंतिम परीक्षा की तैयारी के लिए पहले ही नमूना प्रश्न पत्र और प्रश्न बैंक जारी कर दिए हैं। वे इसे cbseacademic.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
साल 2022 के विपरीत, 2023 में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा केवल एक बार आयोजित की जाएगी। साल 2022 में, COVID-19 महामारी के डर के बीच, CBSE बोर्ड परीक्षाओं को दो टर्म में विभाजित किया गया था ताकि शैक्षणिक सत्र के अंत में बोर्ड की कम से कम एक परीक्षा बची रहे, और उसके अनुसार परिणाम तैयार किए जा सकें।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।