CBSE Board Exams: सीबीएसई की ओर से साल 2026 में 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं दो बार आयोजित की जाएंगी। इसे लेकर कुछ शर्तें भी रखी गई हैं। कहा गया है कि छात्रों को फरवरी में परीक्षाएं देने के बाद एक बार फिर परीक्षा देने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही बोर्ड की ओर से भी इसे मंजूरी मिल गई है। इस नियम के आने के बाद छात्रों के मन में कई तरह के सवाल उठते हैं। कई छात्र जानना चाहते हैं कि ये परीक्षाएं कब-कब होंगी? परीक्षा के बाद रिजल्ट कैसे और कब देख सकते हैं? किन छात्रों को परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा? आइए जानते हैं इन सारे सवालों के जवाब….
कब होगी परीक्षा?
जानकारी के अनुसार, सीबीएसी 10वीं बोर्ड की परीक्षा पहली बार फरवरी में आयोजित की जाएगी। वहीं, दूसरी परीक्षा मई महीने में देने का मौका मिलेगा। साथ ही इसके लिए छात्रों को तैयारी करने का भी मौका दिया जाएगा।
कौन से छात्र दे सकते हैं दूसरी बार परीक्षा?
मई में आयोजित की गई परीक्षा में वे छात्र शामिल हो सकते हैं, जो 3 से ज्यादा विषयों में दोबारा परीक्षा देना चाहते हैं या फिर जिन छात्रों की कंपार्टमेंट आई हो। साथ ही यह भी कहा गया है कि जिन्हें बोर्ड द्वारा फैल कर दिया जाएगा, उन्हें साल रिपीट करना होगा और उन्हें कोई मौका नहीं मिलेगा।
क्या है बोर्ड की शर्तें?
कहा गया है कि पहली परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को एलओसी भरना होगा, जो अनिवार्य है। इसके बाद दूसरी परीक्षा के लिए फिर से एलओसी भरना होगा। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि एलओसी में नया नाम जोड़ने का मौका नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा, दूसरी परीक्षा में विषय में बदलाव की अनुमति नहीं मिलेगी।
परीक्षा के बाद कब आएगा रिजल्ट?
पहली बोर्ड परीक्षा देने के बाद उसका रिजल्ट अप्रैल महीने में जारी किया जाएगा। वहीं, दूसरी परीक्षा का रिजल्ट जून महीने में घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही, पहली परीक्षा का डिजीलॉकर भी इसमें मौजूद होगा। योग्यता का सर्टिफिकेट दूसरी परीक्षा के बाद ही जारी किया जाएगा।
संबंधित खबरें
DU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
2 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
2 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
3 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
4 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
5 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
6 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर SC का फैसला, छठी में अभी लागू नहीं
7 days agoअक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
9 days agoजल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
9 days agoCBSE: नाम या DOB की गलती में सुधार के लिए देने होंगे पूरे सबूत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines