falseCBSE 12th Result 2025: कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी, 88.39% स्टूडेंट्स हुए पास, लड़कियों ने फिर लहराया परचम
Author: News24 हिंदी
2025-05-13 11:46:45
CBSE Class 12th Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तरफ से कक्षा 12वीं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। इस साल 88.39% स्टूडेंट्स इंटर की परीक्षा में पास हुए हैं। वहीं, इस साल फिर छात्राओं ने बाजी मारी है। इस साल छात्राओं का पासिंग प्रतिशत 91.64% रहा, जबकि 85.70% छात्र ही इस परीक्षा में पास हो पाए हैं।
इस परीक्षा में शामिल छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट – cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को उनके एग्जाम रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines