हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

CBSE 12th Result Declared 2024: 12वीं के नतीजे घोषित, 87.98 फीसदी बच्चे पास, ऐसे चेक करें परिणाम

CBSE 12th Result Declared 2024: CBSE बोर्ड ने 12वीं के नतीजे जारी कर गिए हैं। इस साल इंटरमीडिएट में 87 फीसदी से ज्यादा बच्चों ने बाजी मारी है। वहीं केरल की राजधानी त्रिवेंद्रम सबसे आगे रहा है, जहां 99 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं।

विज्ञापन
CBSE Result 2024

CBSE 12th Result Declared 2024: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। 13 मई को CBSE ने परिणाम जारी किए हैं। CBSE बोर्ड से परीक्षा देने वाले सभी छात्र-छात्राएं बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर रिजल्ट देख सकते हैं।

कितने बच्चे पास?

बता दें कि इस साल 12वीं में 87.98 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। तो वहीं 12 प्रतिशत से ज्यादा बच्चे फेल हैं। हालांकि पिछले बार 12वीं में 87.33 फीसदी बच्चे ही पास हुए थे। ऐसे में पिछली बार की अपेक्षा इस साल 0.65 प्रतिशत रिजल्ट बेहतर रहा है। CBSE Board 12th Result 2024 में  91.52 प्रतिशत लड़कियां, 85.12 प्रतिशत लड़के और 50 प्रतिशत ट्रांसजेंडर बच्चे पास हुए हैं। गौरतलब है कि फेल हुए बच्चों में 122170 बच्चे कम्पार्टमेंट परीक्षा देंगे।

विज्ञापन

CBSE 12th District Wise Toppers 2024-  जिलेवार टॉपर्स लिस्ट
CBSE 12वीं के नतीजों में केरल सबसे आगे रहा है। केरल के त्रिवेंद्रम में 99.91 बच्चे पास रहे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर विजयवाड़ा (99.04%), तीसरे नंबर पर चेन्नई (98.47%), चौथे नंबर पर बेंगलुरु (96.95%) और पांचवे नंबर पर पश्चिमी दिल्ली (95.64%) रही है। रिजल्ट से साफ है कि सीबीएसी के परिणाम में दिल्ली और दक्षिणी भारत का बोलबाला है।

CBSE 2024 12th Result District Wise Topper

कैसे चेक करें रिजल्ट

विज्ञापन

CBSE 12th Result 2024 देखने के लिए आप बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसके लिए गूगल पर cbseresults.nic.in या cbse.gov.in डालें। अब CBSE 12th Result 2024 पर क्लिक करें। फिर अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड डालकर सबमिट बटन दबा दें। बस आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। अब आप डाउनलोड बटन पर क्लिक करके ई-मार्कशीट का प्रिंट आउट भी निकलवा सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola