Live Updates
CBSE 10th Result Live Updates: कब जारी होगा सीबीएसई 10वीं बोर्ड का परिणाम?
सीबीएसई जल्द ही 10वीं कक्षा के बोर्ड का रिजल्ट जारी कर सकता है. रिजल्ट की तारीख को लेकर कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. कई रिपोर्ट्स के अनुसार, रिजल्ट अप्रैल के तीसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा. सीबीएसई जल्द ही 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर सकती है. रिजल्ट आने की तारीख की अधिकारिक घोषणा तक छात्र किसी अफवाह पर भरोसा न करें. आधिकारिक वेबसाइट पर ही अपडेट चेक करें.
CBSE 10th Result Live Updates: कब तक आ सकता है सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट
सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा अभी जारी हैं. 12वीं कक्षा की परीक्षा का समापन 20 अप्रैल को होगा. परीक्षा समाप्त होने के बाद मई महीने में सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट आने की उम्मीद की जा रही है. मई महीने में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं के नतीजे जारी किए जा सकते हैं.
CBSE 10th Result Live Updates: रिजल्ट को लेकर छात्रों के लिए जरूरी सलाह
अक्सर छात्र परीक्षा परिणाम आने के समय थोड़ा घबराने लगते हैं. छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है. रिजल्ट आने की तारीख को लेकर किस भी मैसेज या सोशल मीडिया पर भरोसा न करें. सीबीएसई के आधिकारिक नोटिस का इंतजार करें. अगर रिजल्ट जारी होने पर ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो है तो धैर्य के साथ इंतजार करें.
CBSE 10th Result Live Updates: इस बार जल्दी घोषित किया जाएगा रिजल्ट
सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा अक्सर मई में की जाती है. इस बार रिजल्ट जल्दी घोषित किया जाएगा. इसके पीछे दो कारण हैं. मई महीने में इस बार 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जाना है. ऐसे में इससे पहले रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. सीबीएसई 10वीं बोर्ड रिजल्ट 14 अप्रैल को घोषित होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं है.
CBSE 10th Result Live Updates: एक या दो विषयों में फेल होने पर मिलेगा दोबारा परीक्षा का मौका
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परिमाण घोषित होने के बाद जो छात्र 1-2 विषय में फेल होंगे. उन्हें दोबारा मौका दिया जाएगा. इन छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा, सीबीएसई 10वीं के परिणाण घोषित होने के बाद कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए फॉर्म और तारीख के बारे में जानकारी दी जाएगी. इस तरह से छात्र अपने परिणाम में सुधार कर सकेंगे.
CBSE 10th Result Live Updates: डिजिलॉकर पर कैसे चेक करें परिणाम?
सीबीएसई 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद आप डिजिलॉकर पर परिणाम देख सकते हैं. डिजिलॉकर पर रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को पहले APAAR ID बनानी होगी. APAAR ID जिन छात्रों के पास नहीं है वह छात्र कुछ स्टेप्स को फॉलो कर APAAR ID बना सकते हैं. इसके लिए cbseservices.digilocker.gov.in पर विजिट करें. इसके बाद Get Started पर क्लिक करें. इसके बाद स्कूल से मिले एक्सेस कोड और जरूरी जानकारी को भरने के बाद सबमिट करें. मोबाइल नंबर पर आया ओटीपी दर्ज करें. सभी प्रक्रिया को करने के बाद रिजल्ट जारी होने पर मार्कशीट डिजिलॉकर में आ जाएगी.
CBSE 10th Result Live Updates: कैसे देखें उमंग ऐप पर अपना रिजल्ट?
- सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट छात्र उमंग ऐप पर जांच कर सकते हैं.
- छात्र उमंग ऐप डाउनलोड करें या umang.gov.in पर जाएं
- उमंग ऐप पर अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें.
- ऊपर दिए गए सर्च बॉक्स में “CBSE Board” सर्च करें और 10th चुनें.
- रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें.
- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा. परिणाम देखें और रिजल्ट डाउनलोड कर लें.
CBSE 10th Result Live Updates: कैसे देखें आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट?
- सबसे पहले results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर वेबसाइट पर जाएं.
- रिजल्ट जारी होने के बाद “Secondary School Examination (Class X) 2026” पर क्लिक करें.
- सभी जरूरी जानकारी जैसे रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, जन्म तिथि आदि दर्ज करें.
- रिजल्ट देखने के लिए सभी डिटेल्स डालने के बाद सबमिट करें.
- इसके बाद स्क्रीन पर मार्कशीट आ जाएगी. आप इस डाउनलोड कर सकते है और इसका प्रिंट ले सकते हैं.
CBSE 10th Result Live Updates: छात्र कहां-कहां देख सकेंगे परिणाम?
- results.cbse.nic.in
- cbse.gov.in
- results.nic.in
- results.digilocker.gov.in
- umang.gov.in
CBSE 10th Result Live Updates: क्या आज आएगा सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट?
CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट को लेकर कोई ऑफिशियल नोटिस या जानकारी नहीं आई है. कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि, आज सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. सीबीएसई बोर्ड की ओर से तारीख की घोषणा नहीं की गई है.
CBSE 10th Result Live Updates 2026: सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं कक्षा के बोर्ड रिजल्ट की घोषणा आज कर सकता है. इस साल 25 लाख से अधिक छात्रों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था. बता दें कि, 17 फरवरी 2026 से 11 मार्च 2026 के बीच सीबीएसई 10वीं की परीक्षा संपन्न हुई थी. अब छात्रों को अपने परिणाम का इंतजार है. सीबीएसई आज रिजल्ट की घोषणा कर सकता है. इससे जुड़े अपडेट के लिए खबर के साथ बने रहें.
कैसे चेक करें 10वीं के परिणाम? (How to Check CBSE 10th Results)
- सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आसानी से ऑनलाइन परिणाम देख सकेंगे.
- परिणाम जारी होने के बाद छात्र cbse.gov.in और results.cbse.nic.in वेबसाइट पर विजिट करें.
- छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज कर रिजल्ट देख सकेंगे.
- सभी डिटेल्स दर्ज कर सबमिट करने के बाद परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा. इसे आप डाउनलोड कर सकते हैं.
सीबीएसई 10वीं रिजल्ट से जुड़े सभी पल-पल की अपडेट्स के लिए आप इस लाइव खबर के साथ बने रहें…
संबंधित खबरें
आज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
34 mins agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
2 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
3 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
6 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
8 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
8 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines