केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से CBSE 10th 2025 का रिजल्ट इस महीने 10 से 15 मई के बीच में जल्द ही जारी होने की संभावना है। इस वर्ष 10वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी से 18 मार्च 2025 तक करवाया गया था। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।
10-15 मई के बीच में आ सकता है रिजल्ट
बता दें कि सीबीएसई बोर्ड से इस वर्ष 2025 में 24.12 लाख स्टूडेंट्स ने मैट्रिक की परीक्षा दी थी। कई स्टूडेंट्स अपना परिणाम देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे। रिपोर्ट्स एवं पिछले वर्ष के पैटर्न के मुताबिक सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन CBSE Secondary Result 2025, 10 से 15 मई के बीच कभी भी जारी कर सकता है।
रिजल्ट के लिए डेट की घोषणा हो जल्द
CBSE की ओर से रिजल्ट जारी होने की सूचना ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in जल्द ही देखने को मिलेगा। जिसमें रिजल्ट जारी होने को लेकर टाइम एवं डेट की आधिकारिक जानकारी दी जाएगी। बता दें कि सीबीएसई की ओर से रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जाएगा। जारी होने के बाद सभी स्टूडेंट्स अपना परिणाम वेबसाइट पर जाकर या डिजिलॉकर पोर्टल या एप का उपयोग करके परिणाम की जांच कर सकेंगे। साथ ही मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे।
रिजल्ट चेक करने का तरीका
1. सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
2. इसके बाद 10th रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. स्टूडेंट्स को रोल नंबर एवं पासवर्ड डालना पड़ेगा।
4. इसके बाद सबमिट करना होगा।
5. सबमिट होते ही रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा।
6. इसके बाद आप इसे चेक करने के साथ ही प्रिंटआउट भी निकाल सकेंगे।
डिजिलॉकर से रिजल्ट कैसे चेक करें?
1. डिजिलॉकर से रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को results.digilocker.gov.in पर जाकर क्लिक करना होगा।
2. इसके बाद मांगे गए लॉग इन क्रेडेंशियल रजिस्टर करना होगा।
3. इसके अलावा आप प्ले स्टोर से डिजिलॉकर का एप डाउनलोड कर सकते हैं।
4. सारी डिटेल भरकर लॉग इन करना होगा
5. इसके बाद रिजल्ट आपके सामने दिख जाएगा।
संबंधित खबरें
आज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
31 mins agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
2 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
3 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
6 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
8 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
8 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines