12वीं के छात्रों को अकाउंटेंसी परीक्षा में मिलेगी खास सुविधा, देखें CBSE के बड़े बदलाव

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2024-25 के लिए अपनी बोर्ड परीक्षाओं में थोड़ा बदलाव किया है। इस बार परीक्षा में ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम की शुरुआत भी की गई है। जानें इन बदलाव को करने के पीछे क्या कारण हैं?

CBSE Accountancy exam
विज्ञापन

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की पाठ्यक्रम समिति ने 12वीं कक्षा की अकाउंटेंसी की परीक्षाओं में कुछ बदलाव किए हैं। बदलाव के बाद परीक्षा में छात्रों को कैलकुलेटर इस्तेमाल करने की इजाजत दी गई है। इसको लेकर पिछले साल मांग की गई थी, जिसे अब मंजूरी मिल गई है। इसको मंजूरी छात्रों का तनाव कम करने और मूल्यांकन की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए दी गई है। परीक्षा में कैलकुलेटर के इस्तेमाल से छात्रों का कीमती समय दूसरे सवालों के लिए बचेगा। इसके अलावा, परीक्षा में ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम की शुरुआत भी की गई है।

छात्रों का बोझ होगा कम

सीबीएसई बोर्ड के एकेडमिक डिपार्टमेंट की अगुआई वाली पाठ्यक्रम समिति ने पिछले साल नवंबर में कैलकुलेटर की इजाजत मांगी थी। उनका तर्क था कि परीक्षा में इसके इस्तेमाल से बच्चों पर पड़ने वाला बोझ कम होगा। इसको लेकर बैठक की गई कि इस तरह की मांग दूसरे सब्जेक्ट्स को लेकर भी हो सकती है। नए बदलाव में यह साफ कर दिया गया कि कैलकुलेटर की सुविधा केवल अकाउंटेंसी परीक्षा के लिए दी गई है।

Advertisment

OSM सिस्टम की शुरुआत

परीक्षा में किए गए बदलाव में से एक ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम की शुरुआत भी है। इस सिस्टम के जरिए कुछ सब्जेक्ट्स की आंसर कॉपीज, खास तौर पर कम परीक्षार्थियों वाले सब्जेक्ट्स की कॉपीज स्कैन करके ऑनलाइन अपलोड की जा सकेंगी। इसके बाद एग्जामिनर इन कॉपीज को डिजिटल तौर पर मार्क कर सकेंगे। इस बदलाव से रिजल्ट जल्दी जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, सीबीएसई 2013-14 में इस प्रक्रिया का इस्तेमाल कर चुका है। उस दौरान OSM में कुछ चुनौतियां थीं, जिनकी वजह से इसे बंद करना पड़ा।

नंबरों के वेरिफिकेशन में बदलाव

परीक्षा में तीसरा बदलाव रिवैल्यूएशन प्रोसेस में किया गया है। अभी तक इसकी प्रक्रिया लंबी थी, जिसमें नंबरों का वेरिफिकेशन, आंसर कॉपीज की फोटोकॉपी के लिए आवेदन करना होता था। इसके बाद ही रिवैल्यूएशन का प्रोसेस होता था। नए बदलाव के बाद छात्र सीधे अपनी कॉपीज की फोटोकॉपी का अनुरोध कर सकते हैं। खुद ही वे रिवैल्यूएशन के लिए आवेदन भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ