CBSE 2023: सीबीएसई कक्षा 10, 12 प्रैक्टिकल परीक्षा आज से शुरू, बोर्ड ने जारी किया ये गाइडलाइन्स
Edited By Niharika Gupta

Kerala SSLC 10th Result 2023
Edited By Niharika Gupta

Kerala SSLC 10th Result 2023
CBSE Class 10, 12 Practical exams 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10, 12 के छात्रों के लिए आज, 2 जनवरी से प्रैक्टिकल परीक्षा शुरू करेगा। ये परीक्षाएं थ्योरी परीक्षा से एक दिन पहले 14 फरवरी को समाप्त होंगी।
सीबीएसई ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए डिटेल डेट शीट जारी नहीं की है और इसलिए, छात्रों को इन परीक्षाओं की तारीख और समय के बारे में डिटेल जानकारी जानने के लिए अपने स्कूलों से संपर्क करने की आवश्यकता है।
इस बीच, बोर्ड ने थ्योरी पेपर के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 की डेटशीट भी जारी कर दी है। सीबीएसई की आधिकारिक साइट cbse.gov.in पर उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए कक्षा 10, 12 का टाइम टेबल उपलब्ध है।
कक्षा 10वीं परीक्षा की डेट शीट 15 फरवरी से शुरू होगी और 21 मार्च, 2023 को समाप्त होगी। कक्षा 12वीं परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी और 5 अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी। कक्षा 10, 12 की परीक्षा सुबह 10.30 बजे शुरू होगी और दोपहर 1.30 बजे खत्म होगी।
बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के मुताबिक, 10वीं, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2 जनवरी, 2023 से शुरू होंगी। उम्मीदवार परीक्षा की तारीख, डेट शीट, एडमिट कार्ड, प्रैक्टिकल परीक्षा के निर्देश और अन्य डिटेल्स लेटेस्ट अपडेट नीचे देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: