Live Updates
CBSE Board 12th Result Live Updates: रिजल्ट देखने के लिए इन चीजों को रखें तैयार
रिजल्ट जारी होने के बाद जल्दी से परिणाम देखने के लिए आपको एडमिट कार्ड को तैयार रखना है. रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड ID आदि जानकारी की जरूरत होगी. सभी जानकारी एडमिट कार्ड पर दी गई होती है. इसके साथ ही स्मार्टफोन या कंप्यूटर अच्छी इंटरनेट कनेक्शन के साथ तैयार रखें.
CBSE Board 12th Result Live Updates: पिछले 5 सालों में कब-कब जारी हुआ है सीबीएसई 12वीं बोर्ड का रिजल्ट
पिछले 5 सालों में सीबीएसई ने कब-कब 12वीं का रिजल्ट जारी किया है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि, इस साल सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब तक आ सकता है. साल 2025 में रिजल्ट 13 मई को जारी किया गया था. इससे एक साल पहले 2024 में 13 मई को परिणाम जारी किये गए थे. 2023 में रिजल्ट 12 मई को आया था. इससे पहले 2022 में परिणाम 22 जुलाई को घोषित किये गए थे. 2021 में परिणाम कोरोना के कारण देरी से आए थे. 2021 में रिजल्ट 30 जुलाई को आया था. इस साल सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट मई महीने के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी कर सकता है.
CBSE Board 12th Result Live Updates: पिछले 5 सालों कैसे रहें है 12वीं के नतीजे
साल 2025 - 88.39%
साल 2024 - 87.98%
साल 2023 - 87.33%
साल 2022 - 92.71%
साल 2021 - 93.37%
पिछले 5 सालों में छात्रों का कुल पास प्रतिशत इस प्रकार से रहा है.
CBSE Board 12th Result Live Updates: इन जगहों पर चेक कर सकते हैं रिजल्ट
CBSE Board 12th Result Live Updates: कम नंबर आने पर क्या करें?
कई बार छात्रों को उम्मीद से कम अंक मिलते हैं. ऐसे में उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है. छात्र सीबीएसई की कम्पार्टमेंट परीक्षा के विकल्प के जरिए फिर से परीक्षा दे सकते हैं. आप अपने विषयों में सुधार कर सकते हैं. छात्र अपने बेहतर भविष्य के लिए कम्पार्टमेंट परीक्षा देकर अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं.
CBSE Board 12th Result Live Updates: पिछली साल कैसा था छात्रों का रिजल्ट
पिछली साल 2025 में सीबीएसई बोर्ड 12वीं के छात्रों का कुल पास करीब 88 प्रतिशत रहा था. लड़कों का पास प्रतिशत करीब 85 प्रतिशत था और लड़कियों का पास प्रतिशत करीब 91 प्रतिशत रहा था.
CBSE Board 12th Result Live Updates: पास होने के लिए छात्रों को 33% मार्क्स लाना अनिवार्य
सीबीएसई बोर्ड के नियमों की बात करें तो सभी छात्रों को हर सब्जेक्ट में 33% पासिंग मार्क्स लाना अनिवार्य है. छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग 33 प्रतिशत नंबर लाने होंगे. अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल होता है तो जुलाई 2026 में होने वाली कम्पार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकता है. दो विषयों में फेल छात्रों को दोबारा मौका दिया जाएगा.
CBSE Board 12th Result Live Updates: डिजिलॉकर पर देख सकेंगे रिजल्ट
सीबीएसई बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद मार्कशीट डिजिलॉकर से डाउनलोड कर सकते हैं. आप आसानी से डिजिलॉकर पर रिजल्ट देख सकेंगे. इसके लिए डिजिलॉकर ऐप पर मोबाइल नंबर से लॉगिन करें. इसके बाद सीबीएसई रिजल्ट में कक्षा 12वीं रिजल्ट सर्च करें. आप यहां डिटेल्स सबमिट करके आसानी से मार्कशीट और सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं.
CBSE Board 12th Result Live Updates: रिजल्ट चेक करने के लिए स्टेप्स
रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले अधिकारिक results.cbse.nic.in पर जाएं
इसके बाद CBSE 12th Result 2026 पर क्लिक करें और डिटेल्स भरें.
रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड ID डालकर सबमिट करें.
इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा. स्कोरकार्ड देखें और रिजल्ट डाउनलोड करें.
CBSE Board 12th Result Live Updates: SMS के जरिेए कैसे चेक करें नंबर
रिजल्ट जारी होने पर साइट क्रैश हो सकती है. आप इस स्थिति में अपने फोन से इस नंबर 7738299899 पर मैसेज लिखकर पर भेजे सकते हैं. इस तरह से आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं. मैसेज करने के लिए (rollno) (sch no) (center no) 12th Result टाइप करके 7738299899 पर भेजना होगा.
CBSE Board 12th Result Live Updates: सीबीएसई वेबसाइट काम न करे तो क्या करें?
अक्सर सीबीएसई का रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट क्रैश होने लगती है. ऐसे में आप धैर्य रखें. आप वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. वेबसाइट क्रैश होने पर अलग-अलग डिवाइस से आप ट्राई कर सकते हैं. आप कुछ देर इंतजार करके बाद में रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
CBSE Board 12th Result Live Updates: मार्कशीट में क्या-क्या होगा?
CBSE Board Class 12th Result Date and Time Live Updates: सीबीएसई हर साल कक्षा 12वीं का रिजल्ट मई के महीने में जारी करता है. इस बार के रिजल्ट जारी होने की तारीख को लेकर कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. पिछले साल के अनुसार, देखा जाए तो सीबीएसई कक्षा 12वीं के परिणाम मई महीने के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी कर सकता है. हर साल 10वीं के नतीजे जारी होने के कुछ दिनों बाद रिजल्ट जारी होता है ऐसे में 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद अप्रैल के अंतिम सप्ताह में रिजल्ट जारी होने का अनुमान लगाया जा रहा है. यानी सीबीएसई जल्द ही 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर सकता है.
CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए अधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं. CBSE 12वीं कक्षा रिजल्ट से जुड़े लिक पर क्लिक करें और इसके बाद जरूरी जानकारी भरें. रिजल्ट देखने के लिए एडमिट कार्ड तैयार रखें. रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड ID डालकर सबमिट करें. इसके बाद स्कोरकार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा.
UMANG App से CBSE Result कैसे देखें?
आप उमंग ऐप पर भी परिणाम देख सकते हैं. इसके लिए प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से उमंग ऐप डाउनलोड करें. इसके बाद मोबाइल नंबर से लॉगिन करें. सीबीएसई सर्च करके 12वीं कक्षा चुनें. इसमें रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड ID डालकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
Direct Link: यहां से करें CBSE Result चेक
results.cbse.nic.in
cbse.gov.in
DigiLocker
UMANG
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट से जुड़े अपडेट्स यहां पढ़ सकते हैं.
संबंधित खबरें
अमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
3 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
4 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
4 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
6 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
8 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
9 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
9 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
11 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
12 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines