Live Updates
CBSE Board 12th Results Live Updates: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट में देरी का डर, एडमिशन शेड्यूल में बड़े बदलाव के संकेत
सीबीएसई 12वीं का परिणाम मई के तीसरे सप्ताह में आने की संभावना ने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की चिंता बढ़ा दी है. अगर रिजल्ट में देरी होती है, तो शिक्षण संस्थानों को अपने प्रवेश कैलेंडर और कट-ऑफ लिस्ट की तारीखों में बदलाव करना पड़ सकता है. सीटों के आवंटन और एडमिशन के राउंड को कम समय में पूरा करने का दबाव बढ़ेगा, जिसका सीधा असर दाखिला प्रक्रिया पर पड़ सकता है.
CBSE Board 12th Results Live Updates: सिर्फ कुल स्कोर पर न दें ध्यान, हर विषय के अंकों का बारीकी से ऐसे करें मिलान
सीबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित होने के बाद, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल कुल प्राप्तांक (Aggregate Score) देखने के बजाय प्रत्येक विषय के अंकों की सावधानीपूर्वक जांच करें. यह विशेष रूप से उन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है जो विशिष्ट कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं, जहाँ व्यक्तिगत विषयों के अंकों को अधिक प्राथमिकता दी जाती है.
CBSE Board 12th Results Live Updates: अगर भूल गए रोल नंबर तो न हों परेशान, स्कूल की मदद से ऐसे देख पाएंगे अपना स्कोरकार्ड
सीबीएसई कक्षा 12वीं के नतीजे जारी होने पर अगर कोई छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल या रोल नंबर भूल जाता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. छात्र अपने संबंधित स्कूल से संपर्क करके रोल नंबर और स्कूल कोड जैसे महत्वपूर्ण विवरण दोबारा प्राप्त कर सकते हैं. किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम घोषित होने से पहले ही अपने स्कूल से संपर्क कर लें और अपने एडमिट कार्ड को सुरक्षित रखें, क्योंकि ऑनलाइन रिजल्ट देखने के लिए इसमें दी गई जानकारी अनिवार्य होती है.
CBSE Board 12th Results Live Updates: रिजल्ट के दिन सर्वर का लोड बिगाड़ सकता है खेल, भारी ट्रैफिक के कारण मार्कशीट देखने में हो सकती है देरी
रिजल्ट के दिन मार्कशीट एक्सेस करने की स्पीड क्षेत्रीय सर्वर लोड पर निर्भर करती है. अधिक छात्र संख्या वाले क्षेत्रों में वेबसाइट धीमी लोड हो सकती है, जबकि कम ट्रैफिक वाले इलाकों में यह तेजी से खुल सकती है.
CBSE Board 12th Results Live Updates: छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका
12वीं के छात्रों को पास होने के लिए हर विषय में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं. हर सब्जेक्ट में 33% मार्क्स आने पर छात्र पास होंगे. हालांकि, रिजल्ट के नतीजे अच्छे नहीं हैं तो छात्रों को एक और मौका मिलेगा. एक या दो विषयों में फेल होने पर छात्र कम्पार्टमेंट परीक्षा दे सकेंगे. ऐसे में छात्रों को फिर से पास होने का मौका मिलेगा.
CBSE Board 12th Results Live Updates: 2025 में कैसा रहा था रिजल्ट?
सीबीएसई बोर्ड 12वीं के 2025 के नतीजों की बात करें, तो विद्यार्थियों का कुल पास प्रतिशत 88% रहा था. छात्रों का पास प्रतिशत 85% था. छात्राओं का पास प्रतिशत 91% था.
CBSE Board 12th Results Live Updates: कहां-कहां देख सकेंगे रिजल्ट
सीबीएसई 12वीं के नतीजे जारी होने के बाद आप अधिकारिक वेबसाइट के अलावा भी कई जगह रिजल्ट देख सकते हैं. ऐसे में आप वेबसाइट क्रेश होने की स्थिति में इन विकल्प को चुन सकते हैं. चलिए रिजल्ट देखने के लिए अधिकारिक वेबसाइट समेत सभी विकल्प के बारे में बताते हैं.
CBSE Board 12th Results Live Updates: डिजिलॉकर पर कैसे देंखे रिजल्ट?
- 12वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर ऐप पर देख सकते हैं.
- इसके लिए DigiLocker की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- आप वेबसाइट पर विजिट करें या मोबाइल ऐप डाउनलोड करें.
- ऐप खोलने के बाद आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर से लॉगिन करें.
- आप मोबाइल नंबर डालकर साइन अप करें.
- मोबाइल नंबर डालने के बाद OTP को दर्ज करके अकाउंट वेरिफाई करें.
- सर्च पर क्लिक करके CBSE XII Marksheet सर्च करें.
- सभी जरूरी जानकारी एडमिट कार्ड से देखकर भरें.
- सभी डिटेल्स भरने और सबमिट करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
CBSE Board 12th Results Live Updates: वेबसाइट स्लो होने पर क्या करें?
सीबीएसई 12वीं की रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट स्लो हो सकती है. ऐसे में छात्रों को घबराना नहीं है. छात्र अधिकारिक वेबसाइट के साथ ही डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर परिणाम देख सकेंगे. आप वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में थोड़ी देर इंतजार करें या अलग-अलग डिवाइस से ट्राई करें.
CBSE Board 12th Results Live Updates: कैसे चेक करें रिजल्ट
सीबीएसई 12वीं के नतीजे जारी होने के बाद आसान स्टेप्स को फॉलो करके परिणाम देख सकते हैं. इसके लिए अधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं. CBSE 12th Result 2026 पर क्लिक करें और डिटेल्स डालकर सबमिट करें. रिजल्ट देखने के लिए एडमिट कार्ड तैयार रखें. एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी जैसे रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड ID की जरूरत पड़ेगी. सभी डिटेल्स डालकर सबमिट करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
CBSE Board 12th Results Live Updates: सीबीएसई रिजल्ट के लिए डायरेक्ट लिंक
results.cbse.nic.in
cbse.gov.in
सीबीएसई 12वीं बोर्ड के नतीजे आने के बाद छात्र इन लिंक पर क्लिक करके नतीजे देख सकते हैं.
CBSE Board 12th Results Live Updates: सीबीएसई 12वीं बोर्ड रिजल्ट डेट
सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट की तारीख की कोई अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. सीबीएसई हर साल मई महीने के दूसरे या तीसरे सप्ताह में रिजल्ट जारी करता है. ऐसे में इस बार भी मई महीने के दूसरे सप्ताह में रिज्लट आने की संभावना है.
CBSE Board Class 12th Results Updates: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर चुका है. अब 12वीं के छात्रों को अपने परिणाम का इंतजार है. छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर परिणाम देख सकेंगे. 12वीं के नतीजे आने की तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह तक जारी कर सकता है.
Direct Link: यहां से चेक करें CBSE Result
results.cbse.nic.in
cbse.gov.in
CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद अधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर देख सकेंगे. CBSE 12वीं कक्षा रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें. सभी जरूरी जानकारी भरें. जैसे रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड ID भरकर सबमिट करें. इसके बाद स्कोरकार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा. आप रिजल्ट को देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं.
संबंधित खबरें
अमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
23 hrs agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
3 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
5 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
6 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
6 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
8 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
9 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines