CBSE Compartment Result 2023: 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, जानें कब आएगा 10वीं का?
Edited By Niharika Gupta

CBSE 12th compartment exam result
Edited By Niharika Gupta

CBSE 12th compartment exam result
CBSE 12th Compartment Result 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। छात्र बोर्ड की वेबसाइट cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए उन्हें रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी का उपयोग करना होगा।
सीबीएसई कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 17 से 22 जुलाई तक आयोजित की गई थी और कक्षा 12वीं परीक्षा 17 जुलाई को हुई थी। कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट का परिणाम कुछ दिनों में आने की उम्मीद है।
इस साल कुल 120742 बच्चों सीबीएसई बोर्ड से कंपार्टमेंट परीक्षा दी थी जिनमें 78612 छात्र और 42130 छात्राएं शामिल थीं। बोर्ड ने फिलहाल 12वीं क्लास के कंपार्टमेंट एग्जाम रिजल्ट जारी किए हैं। अब 10वीं क्लास के रिजल्ट जारी किए जाएंगे। हालांकि बोर्ड ने अभी 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। कंपार्टमेंट रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे देख सकते हैं।
बता दें कि सीबीएसई कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम 12 मई, 2023 को जारी किए गए थे। इस साल सीबीएसई 10वीं क्लास का ओवरऑल पास प्रतिशत 93.12 और 12वीं क्लास का 92.21 प्रतिशत रहा था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: