CBSE Board 10th Result 2024 Declared: 12वीं के नतीजों के बाद सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) ने आज 10वीं के परिणाम भी जारी कर दिए हैं। सीबीएसी बोर्ड से हाई स्कूल की परीक्षा देने वाले कई बच्चे रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में सभी का इंतजार अब खत्म हो चुका है। बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। सीबीएससी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 93.60 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं।
कब हुई थी परीक्षा?
बता दें कि CBSE बोर्ड ने 15 फरवरी से 13 मार्च के बीच में 10वीं की परीक्षा करवाई थी। वहीं बोर्ड ने 13 मई को 12वीं के नतीजे जारी किए, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि बोर्ड किसी भी समय 10वीं के नतीजे भी घोषित कर सकता है। ऐसे में 12वीं के कुछ घंटों बाद ही बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित किए। इस साल 10वी में 93.60 फीसदी बच्चे पास और 16 प्रतिशत से ज्यादा बच्चे फेल हैं।
कहां है टॉपर्स लिस्ट?
इंटरमीडिएट और हाई स्कूल के नतीजे घोषित करते समय CBSE बोर्ड ने टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं की है। बता दें कि CBSE बोर्ड ने टॉपर्स लिस्ट निकालना हमेशा के लिए बंद कर दिया है। बोर्ड के अनुसार टॉपर्स लिस्ट बच्चों में खराब प्रतियोगिता को जन्म देती है, जिससे उनके मानसिक स्वास्थ पर बुरा असर पड़ता है।
कैसे चेक करें रिजल्ट?
CBSE 12th का रिजल्ट चेक करने के लिए बोर्ड की औपचारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर लॉग इन करें। फिर CBSE 10th Result 2024 का विकल्प चुनें और अपना रोल नंबर सहित अन्य जानकारियां भर दें। अब सबमिट का बटन दबाएं। बस आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
CBSE 10th Result 2024 District Wise Topper- त्रिवेंद्रम ने मारी बाजी
CBSE 12वीं के नतीजों में त्रिवेंद्रम जिला सबसे आगे रहा था। 10वीं के नतीजों में भी त्रिवेंद्रम ने 99.75 प्रतिशत बच्चों के साथ टॉप किया है। इसके अलावा विजयवाड़ा (99.60%) दूसरे, चेन्नई (99.30%) तीसरे, बेंगलुरू (99.26%) चौथे और अजमेर पांचवे (97.10%) नंबर पर है।
CBSE 2024 12th Result District Wise Topper (2)
टॉप 10 में दिल्ली का दबदबा
CBSE 10th Result 2024 Top 10 list में दिल्ली का दबदबा देखने को मिला है। टॉप में ज्यादातर शहर दक्षिण भारत के हैं तो टॉप 10 में सातवें नंबर पर पूर्वी दिल्ली और 8वें नंबर पर पश्चिमी दिल्ली का नाम शामिल है। बता दें कि पूर्वी दिल्ली से 94.45 प्रतिशत, पश्चिमी दिल्ली से 94.18 प्रतिशत और पूरी दिल्ली में 94.35 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं।
CBSE 2024 12th Result District Wise Topper Delhi Noida
यह भी पढ़ें- CBSE 12th Result Declared 2024: 12वीं के नतीजे घोषित, 87.98 फीसदी बच्चे पास, ऐसे चेक करें परिणाम
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
2 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
2 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
6 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
7 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
7 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines