CBSE 10th-12th Result 2025: देशभर के करीब 42 लाख छात्र CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, बोर्ड की तरफ से रिजल्ट की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
इस बीच, बोर्ड ने डिजीलॉकर अकाउंट के जरिए मार्कशीट और अन्य डॉक्यूमेंट्स तक पहुंच के लिए 6 अंकों वाला एक्सेस कोड जारी कर दिया है। यह कोड हर छात्र के लिए जरूरी होगा ताकि वे अपने डिजिटल डॉक्यूमेंट्स देख और डाउनलोड कर सकें।
CBSE रिजल्ट 2025: कहां और कैसे मिलेगा?
छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे:
cbse.gov.in
results.cbse.nic.in
cbseresults.nic.in
साथ ही, डिजीलॉकर ऐप और वेबसाइट (digilocker.gov.in) पर भी छात्र अपनी मार्कशीट, पासिंग सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे।
डिजीलॉकर के लिए जरूरी है एक्सेस कोड
CBSE बोर्ड ने बताया कि छात्र अपने डिजिटल अकाउंट में लॉगिन कर सकें, इसके लिए 6 अंकों का एक्सेस कोड अनिवार्य होगा। यह कोड स्कूलों को उपलब्ध कराया गया है। स्कूल प्रशासन इस कोड को छात्रों को मुहैया कराएगा। छात्र इस कोड के जरिए Issued Documents सेक्शन में जाकर अपनी मार्कशीट और अन्य एजुकेशनल सर्टिफिकेट देख सकेंगे।
बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने बताया कि इस कोड से छात्र अपने रिजल्ट से जुड़े सभी डिजिटल डॉक्यूमेंट्स प्राप्त कर सकेंगे, जो भविष्य में एडमिशन या नौकरियों के लिए महत्वपूर्ण होंगे।
स्कूलों के लिए क्या निर्देश हैं?
CBSE ने सभी स्कूलों को एक्सेस कोड डाउनलोड करने की प्रक्रिया भी विस्तार से बताई है। स्कूल CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करें। CBSE School Login सेक्शन में उन्हें संबंधित निर्देश और एक्सेस कोड प्राप्त होंगे। इसके बाद स्कूल यह कोड छात्रों को व्यक्तिगत रूप से प्रदान करेंगे।
पिछले साल कब आया था रिजल्ट?
CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं पिछले साल 15 फरवरी से 2 अप्रैल 2024 के बीच हुई थीं। इन परीक्षाओं का परिणाम 13 मई 2024 को घोषित किया गया था। इस बार, 10वीं की परीक्षा 18 मार्च 2025 को समाप्त हुई है। जबकि 12वीं की परीक्षा 4 अप्रैल 2025 को पूरी हुई है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार भी परिणाम मई के दूसरे या तीसरे सप्ताह तक जारी हो सकता है।
डिजीलॉकर पर रिजल्ट कैसे देखें?
– सबसे पहले इस ऑफिशियल लिंक https://www.digilocker.gov.in पर जाएं।
– अगर आपका पहले से अकाउंट है तो लॉगिन करें, नहीं तो नया अकाउंट बनाएं।
– अब CBSE से जुड़े डॉक्यूमेंट्स देखने के लिए 6 अंकों का एक्सेस कोड दर्ज करें।
– इसके बाद “Issued Documents” सेक्शन में जाकर अपनी मार्कशीट और अन्य सर्टिफिकेट डाउनलोड करें।
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
3 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
6 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
8 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
8 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines