CBSE Compartment Result 2022: रिजल्ट से पहले सीबीएसई ने छात्रों के लिए जारी किया महत्वपूर्ण नोटिस, यहां करें चेक

DU NCWEB Admission 2022

DU NCWEB Admission 2022

CBSE 10th, 12th Compartment Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा 2022 (CBSE Compartment exams 2022) में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल सीबीएसई द्वारा इस परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट से पहले बोर्ड द्नारा एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन

सीबीएसई द्वारा आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जारी नोटिस में रिजल्ट के बाद होने वाली एक्टिविटिस का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसमें अंकों का सत्यापन, कॉपियों की फोटोकॉपी समेत आंसर शीट के पुनर्मूल्यांकन की तारीखों के बारे में बताया गया है।

विज्ञापन

नोटिफिकेशन के मुताबिक छात्र परिणाम के प्रकाशन के दूसरे दिन से तीसरे दिन तक अंक सत्यापन के लिए आवेदन कर सकते हैं। उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी प्राप्त करने के लिए, उन्हें परिणाम घोषित होने के 8 वें दिन अनुरोध प्रस्तुत करना होगा। वहीं पुनर्मूल्यांकन के लिए 13 तारीख को आवेदन कर सकते हैं।

CBSE 10th, 12th Compartment Result 2022: ऐसे करें चेक

विज्ञापन

बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।
कक्षा 10/12 के कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
पूंछे गए विवरण दर्ज करें और लॉगिन करें।
अपना स्कोर देखें और भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर लें।

इस साल, सीबीएसई ने 2 टर्म में बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कीं। टर्म 2 और अंतिम परिणाम जुलाई 2022 को घोषित किया गया था। कक्षा 12 के परिणामों में, कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 92.71% था और कक्षा 10 में, यह 94.40% था।

विज्ञापन

कक्षा 10 की कंपार्टमेंट परीक्षा 23 अगस्त से 29 अगस्त, 2022 तक आयोजित की गई थी, जो मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो पाए थे और कक्षा 12 के छात्रों के लिए 23 अगस्त से परीक्षा आयोजित की गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ