हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम 2027 की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से परीक्षा शुरू, ऐसे करें चेक

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेटशीट का ऐलान कर दिया है. दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी, 2027 से शुरू होंगी.

विज्ञापन
CBSE ने 10वीं-12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए डेटशीट जारी की है. (Photo: File)

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेटशीट का ऐलान कर दिया है. दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी, 2027 से शुरू होंगी. एग्जाम कंट्रेलर संयम भारद्वाज ने इस बारे में जानकारी दी. CBSE ने 16 फरवरी 2027 से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेट शीट को अंतिम रूप दे दिया है. क्लास 10th के छात्र 83 विषयों में और कक्षा 12 के छात्र 121 विषयों में परीक्षा देंगे.

ऐसे करें चेक?

-CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं.
-होमपेज पर CBSE डेटशीट 2027 PDF का लिंक देखें.
-टाइमटेबल लिंक पर क्लिक करें.
-स्क्रीन पर CBSE डेटशीट PDF खुल जाएगी.
-परीक्षा की तारीखें, विषयों के नाम, विषय कोड और समय की जांच करें.
-PDF को डाउनलोड करके सेव कर लें.
-जरूरत पड़ने पर भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें.

101 दिन पहले डेटशीट जारी

16 फरवरी को शुरू होने वाली CBSE की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के शेड्यूल के मुताबिक, एग्जाम सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू होगा. कक्षा 10 के लिए 26.5 लाख से ज्यादा छात्र रजिस्टर्ड हैं, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाओं में 19.18 लाख से अधिक परीक्षार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है. बोर्ड ने परीक्षाओं से 101 दिन पहले ही डेटशीट जारी कर दी है, ताकि छात्रों को अपने रिवीजन की प्लानिंग बनाने और बोर्ड एग्जाम की तैयारी करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola