हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

CAT 2026 Admit Card Out: आईआईएम इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा, जानें डाउनलोड करने का सही तरीका

CAT 2026 Admit Card Update: आईआईएम इंदौर ने कैट 2026 का एडमिट कार्ड iimcat.ac.in पर जारी कर दिया है. परीक्षा 29 नवंबर को 3 स्लॉट में होगी. हॉल टिकट डाउनलोड करने का तरीका और सिक्योरिटी रूल्स पढ़ें.

विज्ञापन
कैट परीक्षा का एडमिट कार्ड iimcat.ac.in पर जारी कर द‍िया गया है. (फोटो - एआई)

देश के प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIMs) में एडमिशन का सपना देख रहे एमबीए (MBA) अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है. IIM इंदौर ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2026) का एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है. जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, वे अब ऑफिशियल पोर्टल iimcat.ac.in पर जाकर अपने यूजर आईडी (Login ID) और पासवर्ड के जरिए हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. इस साल CAT 2026 की परीक्षा 29 नवंबर 2026 को देश के 170 शहरों में तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी. जान‍िये एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करना है, परीक्षा का समय क्या रहेगा और इस बार आईआईएम ने नकल रोकने के लिए कौन से कड़े कदम उठाए हैं.

CAT 2026 परीक्षा की तिथि और शिफ्ट टाइमिंग

कैट परीक्षा 29 नवंबर को 2-2 घंटे की तीन अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. आपके लिए कौन सा स्लॉट तय हुआ है, इसकी जानकारी आपके एडमिट कार्ड पर दी गई होगी:

स्लॉट 1 (Slot 1): सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक
स्लॉट 2 (Slot 2): दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक
स्लॉट 3 (Slot 3): शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक

विज्ञापन

कैट 2026 का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले आईआईएम कैट की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए Registered Candidate Login लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना एप्लीकेशन नंबर/यूजर आईडी (User ID) और पासवर्ड दर्ज करें.
  • सबमिट करते ही आपका कैंडिडेट डैशबोर्ड खुल जाएगा.
  • स्क्रीन पर दिख रहे CAT 2026 Admit Card Download विकल्प पर क्लिक करें.
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा वाले दिन के लिए इसका एक प्रिंटआउट सुरक्षित निकाल लें.

बता दें क‍ि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अपना नाम, फोटो, सिग्नेचर, परीक्षा केंद्र का पता और रोल नंबर ध्यान से जांच लें. अगर कोई गलती दिखे तो तुरंत अधिकारियों से संपर्क करें.

विज्ञापन

इस बार रहेंगे कड़े सिक्योरिटी रूल्स: फेस मैचिंग और मोबाइल जैमर
आईआईएम इंदौर ने परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी या नकल रोकने के लिए इस बार सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया है:

फेस मैचिंग : परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों की बायोमेट्रिक और फोटो की पहचान सुनिश्चित करने के लिए फेस-मैचिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा.

विज्ञापन

मोबाइल जैमर : परीक्षा सेंटरों पर किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या सिग्नल को ब्लॉक करने के लिए चुनिंदा केंद्रों पर मोबाइल जैमर तैनात किए जाएंगे.

आईडी प्रूफ अनिवार्य: परीक्षा वाले दिन एडमिट कार्ड के साथ कोई भी एक आधिकारिक फोटो पहचान पत्र (जैसे पासपोर्ट, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस) ले जाना अनिवार्य है.

विज्ञापन

6 नवंबर से उपलब्ध है ऑफिशियल मॉक टेस्ट
उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के फॉर्मेट और नेविगेशन को समझने में आसानी हो, इसके लिए कैट की वेबसाइट पर 6 नवंबर से ऑफिशियल मॉक टेस्ट (Mock Test) का लिंक भी लाइव कर दिया गया है. सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एग्जाम से पहले एक बार इस मॉक टेस्ट को जरूर हल कर लें.

कैट 2026 की परीक्षा में अब बेहद कम समय बचा है. अपने हॉल टिकट को समय रहते डाउनलोड कर लें और अपने परीक्षा केंद्र की लोकेशन और रिपोर्टिंग टाइम को पहले ही री-चेक कर लें. एडमिट कार्ड की कॉपी को एडमिशन प्रक्रिया पूरी होने तक सुरक्षित रखना जरूरी है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola