CAT admit card 2022 Released: भारतीय प्रबंधन संस्थान, आईआईएम बैंगलोर ने कॉमन एडमिशन टेस्ट 2022 (कैट, CAT) के एडमिट कार्ड जारी कर दिया हैं। एडमिट कार्ड कैट की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in उपलब्ध हैं, जो उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हो रहे हैं, वे लॉगिन पोर्टल के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र देख और डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड के लिए, उम्मीदवारों को अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
बता दें कि कैट परीक्षा 27 नवंबर 2022 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, बेंगलुरु की ओर से किया जाएगा। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए देश भर के लगभग 150 सेंटर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।
तीन पालियों में होगी परीक्षा
पहली पाली- 8:30 बजे से 10:30 बजे तक
दूसरी पाली- दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक
तीसरी पाली- शाम 4:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक
CAT Admit Card 2022: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
– एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
– यहां लॉगिन करें और यूजर आईडी पासवर्ड दर्ज करें।
– अब यहां डैशबोर्ड में कैट एडमिट कार्ड 2022 के दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
– इसके बाद एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
बता दें कि कैट परीक्षा भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) और कुछ अन्य बिजनेस स्कूलों में मैनेजमेंट में स्नातकोत्तर और अन्य कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक प्रवेश परीक्षा है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि कैट 2022 में सिर्फ क्वालीफाई करना आईआईएम में प्रवेश की गारंटी नहीं होती है। उम्मीदवारों के चयन के लिए प्रत्येक संस्थान का अपना मानदंड होता है, जिसमें आगे के दौर जैसे व्यक्तिगत साक्षात्कार, समूह चर्चा आदि शामिल हैं।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
2 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
20 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
1 day agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
3 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
4 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
7 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
8 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines