CAT 2026 Registration Last Date Extended: अगर आपका सपना आईआईएम (IIM) या देश के टॉप बिजनेस स्कूलों से MBA करने का है और आप किसी वजह से कैट 2026 (CAT 2026) का फॉर्म नहीं भर पाए थे, तो आपके लिए बहुत बड़ी राहत की खबर है. आईआईएम (IIM) ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2026) के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. पहले आवेदन करने की लास्ट डेट 15 सितंबर थी, जिसे अब बढ़ाकर 22 सितंबर 2026 कर दिया गया है. आइए समझते हैं कि कौन-कौन इस परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकता है, कितनी फीस लगेगी और एप्लीकेशन प्रोसेस क्या है.
कौन कर सकता है आवेदन?
CAT 2026 परीक्षा में शामिल होने के लिए खास शैक्षणिक योग्यता चाहिए. जैसे कि जनरल, EWS और NC-OBC उम्मीदवार कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए. SC, ST और PwBD उम्मीदवार के लिए कम से कम 45% अंकों के साथ ग्रेजुएशन पास होना अनिवार्य है. अगर आपने CA, CS, ICWA (CMA) या FIAI की डिग्री तय पर्सेंटेज के साथ पूरी की है, तो भी आप योग्य हैं. जो अभ्यर्थी ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर में पढ़ाई कर रहे हैं, वे भी कैट 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
इस डायरेक्ट लिंंक पर जाकर आवेदन कर सकते हैं
कैटेगरी वाइज आवेदन शुल्क
SC / ST / PwBD वर्ग: 1350 रुपये
अन्य सभी वर्ग (General/EWS/OBC): 2700 रुपये
परीक्षा की तारीख में कोई बदलाव नहीं
आईआईएम ने केवल ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट आगे बढ़ाई है. परीक्षा की तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया गया है:
एडमिट कार्ड डाउनलोड डेट: 4 नवंबर 2026
कैट 2026 परीक्षा की तारीख: 29 नवंबर 2026
घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले कैट की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए New Candidate Registration लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करें.
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद Registered Candidate Login पर क्लिक करके अपनी पर्सनल और शैक्षणिक डिटेल्स भरें.
- अपनी कैटेगरी के हिसाब से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें.
- भविष्य के संदर्भ के लिए भरे हुए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट निकालकर जरूर रख लें.
संबंधित खबरें
विदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
15 hrs agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
3 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
3 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
4 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
6 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
7 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर SC का फैसला, छठी में अभी लागू नहीं
8 days agoअक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
10 days agoजल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines