CAT 2025 Result: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) कोझिकोड ने आज 24 दिसंबर को कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2025 के नतीजे जारी कर दिए हैं. CAT की ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर छात्र अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं. इस साल, 12 उम्मीदवारों ने पूरे 100 परसेंटाइल हासिल किए हैं. जबकि 26 उम्मीदवारों ने 99.99 परसेंटाइल हासिल किए.
राज्यवार टॉप स्कोरर
जिन उम्मीदवारों ने 100 प्रतिशत स्कोर किया, उनमें से तीन दिल्ली से, दो-दो हरियाणा और गुजरात से और एक-एक उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, झारखंड और ओडिशा से हैं.
यह भी पढ़ें : UP Bihar School Holiday: बच्चों की हुई मौज, आज से 7 दिनों की छुट्टी
CAT 2025 स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?
CAT परीक्षा 2025 का रिजल्ट सिर्फ लॉगिन के जरिए ही डाउनलोड कर सकते हैं. IIM CAT 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका नीचे देखें:
- iimcat.ac.in वेबसाइट पर जाएं
- ‘CAT 2025 रिजल्ट डाउनलोड’ पर क्लिक करें
- CAT ID और पासवर्ड डालें
- स्कोरकार्ड टैब पर जाएं और PDF डाउनलोड करें
CAT 2025 टॉपर्स डेटा
- 100 परसेंटाइल पाने वालों की संख्या: 12
- 99.99 परसेंटाइल पाने वालों की संख्या : 26
- 99.98 परसेंटाइल पाने वालों की संख्या : 26
- जिस राज्य में सबसे ज्यादा CAT 2025 टॉपर्स हैं : दिल्ली
क्या टॉपर्स की लिस्ट जारी होगी?
CAT 2025 सेशन के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी गई है. यहां देखें टॉपर्स के नाम.
- विनायक अग्रवाल 99.99
- अनमोल गुप्ता 99.96
- हर्ष खुडाना 99.93
- लक्ष्य खंडेलवाल 99.56
- प्रियांश जैन 99.25
- ऐशिकी सेन 99.18
- काश्वी भाटिया 99.53
CAT 2025 परीक्षा 30 नवंबर 2025 को हुई थी और इस साल 2.58 लाख उम्मीदवार इसमें शामिल हुए. इस साल परीक्षा देने वालों की संख्या में लगभग 35000 की कमी आई है. पिछले साल CAT परीक्षा देने वालों की कुल संख्या 2.93 लाख थी. CAT 2025 का रिजल्ट कम स्कोरकार्ड iimcat.ac.in वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है.
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें. बता दें कि फाइनल एडमिशन ऑफर एक कम्पोजिट स्कोर पर आधारित होंगे जिसमें CAT 2025 परफॉर्मेंस, एकेडमिक रिकॉर्ड, वर्क एक्सपीरियंस और बाद के सिलेक्शन राउंड में परफॉर्मेंस शामिल होंगे.
संबंधित खबरें
अमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
2 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
2 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
2 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
4 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
7 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
7 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
8 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
9 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
11 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines