CAT 2025 Result Out: रि‍जल्‍ट जारी, 12 छात्रों ने झटके 100 परसेंट स्कोर, देखें Toppers List

CAT 2025 Result: कॉमन एडम‍िश टेस्‍ट (CAT) के पर‍िणाम जारी कर द‍िए गए हैं. इस बार 99.8 परसेंटाइल स्कोर करने वाले कैंडिडेट्स की संख्या, 99.99 परसेंटाइल स्कोर करने वालों के बराबर है.

WhatsApp Image 2025-12-24 at 9.25.25 PM

CAT 2025 का पर‍िणाम जारी हुआ

CAT 2025 Result: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) कोझिकोड ने आज 24 द‍िसंबर को कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2025 के नतीजे जारी कर दिए हैं. CAT की ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर छात्र अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं. इस साल, 12 उम्मीदवारों ने पूरे 100 परसेंटाइल हासिल किए हैं. जबकि 26 उम्मीदवारों ने 99.99 परसेंटाइल हासिल किए.

विज्ञापन

राज्यवार टॉप स्कोरर
जिन उम्मीदवारों ने 100 प्रतिशत स्कोर किया, उनमें से तीन दिल्ली से, दो-दो हरियाणा और गुजरात से और एक-एक उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, झारखंड और ओडिशा से हैं.

विज्ञापन

CAT 2025 स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?
CAT परीक्षा 2025 का रिजल्ट सिर्फ लॉगिन के जरिए ही डाउनलोड कर सकते हैं. IIM CAT 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका नीचे देखें:

विज्ञापन
  • iimcat.ac.in वेबसाइट पर जाएं
  • ‘CAT 2025 रिजल्ट डाउनलोड’ पर क्लिक करें
  • CAT ID और पासवर्ड डालें
  • स्कोरकार्ड टैब पर जाएं और PDF डाउनलोड करें

CAT 2025 टॉपर्स डेटा

  • 100 परसेंटाइल पाने वालों की संख्या: 12
  • 99.99 परसेंटाइल पाने वालों की संख्या : 26
  • 99.98 परसेंटाइल पाने वालों की संख्या : 26
  • जिस राज्य में सबसे ज्‍यादा CAT 2025 टॉपर्स हैं : दिल्ली

क्या टॉपर्स की लिस्ट जारी होगी?
CAT 2025 सेशन के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी गई है. यहां देखें टॉपर्स के नाम.

विज्ञापन
  1. विनायक अग्रवाल 99.99
  2. अनमोल गुप्ता 99.96
  3. हर्ष खुडाना 99.93
  4. लक्ष्य खंडेलवाल 99.56
  5. प्रियांश जैन 99.25
  6. ऐशिकी सेन 99.18
  7. काश्वी भाटिया 99.53

CAT 2025 परीक्षा 30 नवंबर 2025 को हुई थी और इस साल 2.58 लाख उम्मीदवार इसमें शामिल हुए. इस साल परीक्षा देने वालों की संख्या में लगभग 35000 की कमी आई है. पिछले साल CAT परीक्षा देने वालों की कुल संख्या 2.93 लाख थी. CAT 2025 का रिजल्ट कम स्कोरकार्ड iimcat.ac.in वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है.

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें. बता दें क‍ि फाइनल एडमिशन ऑफर एक कम्पोजिट स्कोर पर आधारित होंगे जिसमें CAT 2025 परफॉर्मेंस, एकेडमिक रिकॉर्ड, वर्क एक्सपीरियंस और बाद के सिलेक्शन राउंड में परफॉर्मेंस शामिल होंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ