CAT 2022 Result: कैट परीक्षा का रिजल्ट जारी, 11 छात्रों को मिले 100 परसेंटाइल, यहां देखें स्कोर
Edited By Niharika Gupta

UGC NET Result 2023 Live
Edited By Niharika Gupta

UGC NET Result 2023 Live
CAT Result 2022: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) ने कैट 2022 (CAT 2022) परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर दी है। जो उम्मीदवार कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आईआईएम कैट की आधिकारिक साइट iimcat.ac.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
इस वर्ष 11 स्टूडेंट्स को 100 परसेंटाइल (CAT 2022 scores this year) मिले हैं। इस लिस्ट में एक भी लड़की नहीं है। इनमें 2-2 अभ्यर्थी दिल्ली, महाराष्ट्र, तेलंगाना के हैं और एक-एक अभ्यर्थी गुजरात, हरियाणा, केरल, एमपी और यूपी से है। 22 अभ्यर्थियों के 99.99 परसेंटाइल हैं। इनमें 21 लड़के और 1 लड़की है। इस वर्ष 90 नॉन आईआईएम संस्थान अपने मैनेजमेंट कोर्सेज में दाखिले कैट 2022 के स्कोर से देंगे।
और पढ़िए – School Timings: बढ़ती ठंड के चलते इन राज्यों ने स्कूलों के समय में किया बदलाव, यहां करें चेक
कैट 2022 की परीक्षा 27 नवंबर 2022 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। उम्मीदवार अब कैट 2022 वेबसाइट पर लॉग इन करके अपने आधिकारिक कैट 2022 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
और पढ़िए – CTET Admit Card 2022: सीबीएसई सीटीईटी 2022 के प्री एडमिट कार्ड जारी, यहां Direct Link से करें चेक
चयन के अगले स्तर के लिए चुने गए उम्मीदवारों की सूची संबंधित आईआईएम की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। प्रत्येक आईआईएम शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सीधे साक्षात्कार पत्र भेजेगा। शॉर्टलिस्टिंग के मानदंड अलग-अलग आईआईएम में अलग-अलग हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: