---विज्ञापन---

CAT 2022 Registration: कैट 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन कल से होंगे शुरू, यहां देखें स्टेप्स और आवेदन शुल्क

CAT 2022 Registration: भारतीय प्रबंधन संस्थानों (IIMs) और अन्य बी-स्कूलों में प्रवेश के लिए आयोजित कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानि 3 अगस्त से शुरू होगी। आईआईएम द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कैट 2022 (CAT 2022) का आयोजन 27 नवंबर 2022 को होगा। उम्मीदवार नोटिफिकेशन के मुताबिक कैट 2022 के […]

CAT 2022 Registration: भारतीय प्रबंधन संस्थानों (IIMs) और अन्य बी-स्कूलों में प्रवेश के लिए आयोजित कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानि 3 अगस्त से शुरू होगी।

आईआईएम द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कैट 2022 (CAT 2022) का आयोजन 27 नवंबर 2022 को होगा। उम्मीदवार नोटिफिकेशन के मुताबिक कैट 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन आधिकारिक वेबसाइट- iimcat.ac.in पर जाकर कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर (शाम 5 बजे) को बंद कर दी जाएगी। एडमिट कार्ड 27 अक्टूबर से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होंगे।

---विज्ञापन---

इस दिन से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

कॉमन एडमिशन टेस्ट, 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरूआत आगामी 3 अगस्त, 2022 को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। बता दें कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जमा हो सकेंगे। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख आगामी 14 सितंबर, 2022 को निर्धारित की गई है। इस परीक्षा के लिए जिन भी उम्मीदवारों को आवेदन करना है वे आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जा सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी परीक्षा के लिए एक क्लिक में अप्लाई कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

CAT 2022 Registration: कैट 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन

– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।

---विज्ञापन---

– उसके बाद CAT 2022 Registration की लिंक पर क्लिक करें।

– उसके बाद आईडी पासवर्ड बनाकर लॉग इन करें।

---विज्ञापन---

– अब आवेदन फार्म भरें।

– उसके बाद आवेदन शुल्क भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

---विज्ञापन---

– उसके बाद एप्लीकेशन नंबर आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

– इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका स्क्रीनशॉट ले लें।

---विज्ञापन---

CAT 2022 Registration: कैट 2022 के लिए रजिस्टर करने के लिए यहां क्लिक करें

CAT 2022 Registration:इन डॉक्यूमेंट्स को रखें तैयार

---विज्ञापन---

शैक्षिक प्रमाण पत्र

जाति प्रमाण पत्र

---विज्ञापन---

पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ, हस्ताक्षर की स्कैन की गई इमेज

खेल प्रमाण पत्र, यदि लागू हो।

---विज्ञापन---

 

First published on: Aug 02, 2022 03:09 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola