Niharika Gupta
Read More
---विज्ञापन---
BSEB 10th, 12th Exam 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने मैट्रिक (10वीं), इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया की समय सीमा बढ़ा दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- biharboardonline.bihar.gov.in पर 15 अक्टूबर, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
#BSEB #BiharBoard #Bihar pic.twitter.com/Jp0n83a6Qu
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) October 9, 2022
बीएसईबी ने ट्वीट कर कहा की, “बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड द्वारा मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2023 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने का एक विशेष अवसर प्रदान किया गया है।”
#BSEB #BiharBoard #Bihar pic.twitter.com/nMo36z0C4d
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) October 9, 2022
जिन छात्रों की पंजीकरण प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, वे 15 अक्टूबर तक आवेदन शुल्क जमा करके पूरा कर सकते हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट- biharboardonline.com पर यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं।
रेगुलर कोर्स- 1400 रुपये
वोकेशनल कोर्स – 1800 रुपये
लेट फीस – 150 रुपये।
डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में कोई गलती पाए जाने पर उम्मीदवार स्कूल के प्रमुख से संपर्क कर सकते हैं। संबंधित स्कूल प्रमुख वेबसाइट के माध्यम से आवश्यक सुधार कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा फरवरी में आयोजित करेगा। एडमिट कार्ड जनवरी के अंत तक जारी होने की उम्मीद है, और आधिकारिक वेबसाइट- biharboardonline.com पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।