Bihar Board Sent-Up Exam 2024: बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड ( BSEB) ने बिहार बोर्ड सेंट-अप एग्जाम के लिए डेटशीट जारी कर दी है। बता दें कि इसमें 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स अपने थ्योरी सब्जेक्ट के लिए तारीख तय कर ली है। बताए गए से शेड्यूल के अनुसार 12वी बोर्ड के स्टूडेंट्स के लिए सेंट-अप परीक्षा 11 नवंबर से 16 नवंबर, 2024 तक आयोजित की जाएगी। वहीं 10वीं के स्टूडेंट्स के लिए ये परीक्षाएं 19 नवंबर से 22 नवंबर, 2024 तक होंगी।
बता दें कि ये परीक्षाएं दो शिफ्ट में ली जाएंगी। यहां हम आपको इन परीक्षाओं से जुड़ी जरूरी डिटेल्स देंगे। आइये इनके बारे में जानते हैं।
दो शिफ्ट में होंगी परीक्षाएं
नोटिफिकेशन में बताया गया कि ये परीक्षाएं दो शिफ्ट में होंगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 से लेकर 12:45 तक होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 1:45 से 5 बजे तक होगी। बता दें कि जो स्टूडेंट्स सेंट-अप परीक्षाओं में शामिल नहीं होंगे या उसमें फेल होंगे, उनको 2025 के फाइनल एग्जाम में बैठने नहीं दिया जाएगा।
X पर शेयर की जानकारी
BSEB ने अपने ऑफिशियल एक्स सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए 10वीं और 12वीं की सेंट-अप परीक्षाओं की डेट की जानकारी दी है। यहां हम BSEB की पोस्ट को शेयर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें – NTA Exams पर ताजा अपडेट! यूजीसी नेट, नीट और CUET का पैटर्न बदलने की तैयारी?
कब शुरू होंगी परीक्षाएं
सबसे पहले 10वीं की सेंट-अप परीक्षाओं की बात करते हैं, जो 19 नवंबर को शुरू होंगी। इसकी शुरुआत सेकेंड इंडियन लैंग्वेज की परीक्षाओं से होगी, जिसमें 101. हिंदी, 102. बंगाली, 103. उर्दू, 104. मैथिली की परीक्षाएं पहली शिफ्ट में होंगी। वहीं दूसरी शिफ्ट में संस्कृत (105), हिंदी (106), अरबी (107), फारसी (108) और भोजपुरी (109) की परीक्षा होगी।
वहीं अगर 12वीं की सेंट-अप परीक्षाओं की बात करें तो ये परीक्षाएं 11 नवंबर को शुरू होगी। इसमें 117 – भौतिकी (आई.एससी), 324 – मनोविज्ञान (आई.ए), 218 – एंटरप्रिन्योरशिप (आई.कॉम), और 402 – फाउंडेशन कोर्स (वोक) की परीक्षाएं पहली शिफ्ट में होंगी। वहीं दूसरी शिफ्ट में 322 – पॉलिटिकल साइंस (आई.ए), 220 – अकाउंटेंसी (आई.कॉम), 118 – केमिस्ट्री (आई.एससी), और ऑप्शन सब्जेक्ट ट्रेड पेपर – I (वोक) की परीक्षाएं होंगी।
अगर आप इसके बारे में ज्यादा जानना चाहते हैं तो आप बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड की ऑफिशियल साइट को चेक कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
क्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
1 day agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
3 days agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
3 days agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
7 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
8 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
9 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
9 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
10 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines