हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025: इतने मार्क्स लाने पर ही होंगे पास, वरना रिपीट करनी होगी क्लास

---विज्ञापन---

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज 29 मार्च, 2025 को कक्षा 10वीं यानी मैट्रिक बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित करने जा रही है। नतीजे जारी होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, matricresult2025.com या matricbiharboard.com पर अपने स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख सकेंगे।

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025: पासिंग मार्क्स
छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय में मिनिमम 33 प्रतिशत मार्क्स और कुल मिलाकर 30 प्रतिशत से अधिक मार्क्स प्राप्त करने होंगे। अगर कोई छात्र किसी भी विषय में 33 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करता है, तो उसे F ग्रेड दिया जाएगा और उसे फिर से पेपर देना होगा।

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 में सभी विषयों के लिए कुल अंक 500 हैं। 300 अंक और उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को फर्स्ट डिवीजन से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, परीक्षा में पास होने के लिए मिनिमम 150 मार्क्स आवश्यक हैं। दो विषय में पासिंग मार्क्स से कम अंक लाने वाले छात्रों को बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी। जबकि 3 विषय या उससे अधिक में फेल पासिंग मार्क्स से कम अंक लाने वाले छात्रों को साल दोबारा क्लास रिपीट करनी होगी।

---विज्ञापन---

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025: ग्रेडिंग सिस्टम
बिहार बोर्ड छात्रों के प्रदर्शन को डिवाइड करने के लिए 8-ग्रेड सिस्टम का पालन करता है। ग्रेडिंग सिस्टम प्राप्त अंकों के आधार पर छात्र के प्रदर्शन का मूल्यांकन करता है। यह ग्रेडिंग सिस्टम छात्र की मार्कशीट पर दिखाई देगा। इंटरनल असेसमेंट ग्रेड भी मार्कशीट पर दिखाई देंगे। मार्क्स का कैल्कुलेशन और ग्रेड निर्धारित करने के लिए उपयोग किए जाने वाले ग्रेडिंग स्केल नीचे दिए गए हैं:

मार्क्स रेंज  ग्रेड ग्रेड वैल्यू
90% से ज्यादा A1 Outstanding
80% – 90% A2 Excellent
70% – 80% B1 Very Good
60% – 70% B2 Good
50% – 60% C Above Average
40% – 50% D Average
33% – 40% E Fair
33% से कम F Unsatisfactory

 

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025: डिवीजन सिस्टम
बिहार बोर्ड छात्रों के परिणामों को डिवाइड करने के लिए एक डिवीजन सिस्टम का भी उपयोग करता है। परीक्षा के लिए कुल अंक 500 हैं, और छात्रों को उनके प्रदर्शन के आधार पर निम्नानुसार कैटेगराइज किया जाता है:

---विज्ञापन---

फर्स्ट डिवीजन: 300 या अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र।

सेकेंड डिवीजन: 225 से 299 अंक प्राप्त करने वाले छात्र।

---विज्ञापन---

थर्ड डिवीजन: 150 से 224 अंक प्राप्त करने वाले छात्र।

कम्पार्टमेंट परीक्षा: 150 से कम अंक वाले छात्रों को परीक्षा देना आवश्यक है।

---विज्ञापन---

Sponsored Links by Taboola