Bihar Board Class 12th Science, Commerce and Arts Toppers List : बिहार बोर्ड ने लगातार आठवीं बार देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मात्र 25 दिनों के भीतर मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर बोर्ड ने आज दोपहर 12वीं का परिणाम घोषित किया। इस साल कुल 85.19 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। इस बार पास होने वाले छात्रों में लड़कियों की संख्या ज्यादा है. साइंस स्ट्रीम में भले ही समस्तीपुर के आदित्य ने बाजी मारी है, लेकिन कॉमर्स और आर्ट्स में लड़कियों का बोलबाला रहा.
तीनों स्ट्रीम के टॉपर्स की लिस्ट
बेटियों का दबदबा: लड़कों को छोड़ा पीछे
इस साल के नतीजों में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है।
छात्राओं का पास प्रतिशत: 86.23%
छात्रों का पास प्रतिशत: 84.09%
कुल 26 टॉपर्स की लिस्ट जारी की गई है, जिनमें से 19 लड़कियां हैं। आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम में छात्राएं टॉपर रही हैं, जबकि साइंस स्ट्रीम में छात्र ने टॉप किया है।
परीक्षा के मुख्य आंकड़े
कुल परीक्षार्थी: 13,17,846
छात्राएं: 6,75,844
छात्र: 6,42,002
परीक्षा तिथियां: 2 से 13 फरवरी, 2026
कहां और कैसे देखें अपना रिजल्ट?
छात्र नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
interbiharboard.com
bsebexam.com
रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स:
- वेबसाइट पर जाएं और Senior Secondary Annual Examination 2026 चुनें।
- अपनी स्ट्रीम (Science, Commerce, Arts) का चयन करें।
- अपना Roll Number और Roll Code दर्ज करें।
- Submit बटन पर क्लिक करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर होगी।
पास होने के लिए जरूरी अंक
छात्रों को पास घोषित होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हुए हैं, उन्हें बोर्ड की ओर से कंपार्टमेंटल परीक्षा का मौका दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
14 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम 2027 की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से परीक्षा शुरू
1 day agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
1 day ago10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
1 day agoCA फाउंडेशन सितंबर परीक्षा का रिजल्ट घोषित, कंसिका और महक बनीं टॉपर
1 day agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
1 day agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
2 days agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
3 days agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
3 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines