BSEB Class 10th Admit Card 2023: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां देखें प्रैक्टिकल-थ्योरी के एग्जाम शेड्यूल
Edited By Niharika Gupta

BSEB Class 10th Admit Card 2023
Edited By Niharika Gupta

BSEB Class 10th Admit Card 2023
BSEB Class 10th Admit Card 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आज, 9 जनवरी को बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं या मैट्रिक परीक्षा के एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिए हैं। BSEB मैट्रिक के एडमिट कार्ड सेकेंडरी biharboardonline.com पर उपलब्ध हैं। संबंधित स्कूलों के प्रमुख आधिकारिक वेबसाइट से बीएसईबी मैट्रिक प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
बोर्ड ने स्कूल अधिकारियों को बीएसईबी मैट्रिक एडमिट कार्ड 2023 को 15 जनवरी तक डाउनलोड करने और छात्रों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। स्कूलों के प्रमुख अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट से मैट्रिक प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और स्कूल के सभी छात्रों को अपने हस्ताक्षर और मुहर के साथ हॉल टिकट सौंप सकते हैं।
बिहार बोर्ड 19 जनवरी से 21 जनवरी, 2023 तक प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित करेगा. बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की थ्योरी परीक्षा 14 फरवरी से 22 फरवरी, 2023 के बीच आयोजित होने वाली हैं। जो उम्मीदवार इस वर्ष बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं, वे एग्जाम की पूरी डेटशीट ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
यदि बीएसईबी कक्षा 10 वीं के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कोई असुविधा हो, तो स्कूल के प्रमुख हेल्पलाइन नंबर: 0612-2232074 पर संपर्क कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: