BSEB Result 2023: बिहार बोर्ड 12वीं के परिणाम इस दिन होंगे घोषित, यहां लेटेस्ट अपडेट
Edited By Niharika Gupta

Bihar Board 10th 12th Result 2023
Edited By Niharika Gupta

Bihar Board 10th 12th Result 2023
BSEB 12th Result 2023 बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने हाल ही में कक्षा 10 और 12 की आंसर-की जारी की है। बीएसईबी बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है, हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार, बीएसईबी परिणाम 2023 आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर 15 मार्च तक जारी होने की उम्मीद है।
आपको बता दें कि इस परीक्षा में 18 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने भाग लिया था परीक्षाएं 1 से 11 फरवरी तक आयोजित की गईं थी। पिछले कुछ सालों को देखें तो परीक्षा के 40 दिन के अंदर नतीजे जारी कर दिए गए हैं।
आपको बता दें कि हालांकि बिहार बोर्ड की तरफ से नतीजे की तारीख को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है। इंटर का मूल्यांकन 5 मार्च को खत्म हो गया है। अभी बिहार बोर्ड 10वीं की कॉपियों का मूल्यांकन किया जा रहा है, मूल्यांकन 12 मार्च तक चलेगा, इसके बाद 20 मार्च के बाद बिहार बोर्ड कभी इंटर या मैट्रिक के नतीजे जारी कर देगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: