BSEB Bihar board 12th Compartment results 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बुधवार को साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए।
जो लोग कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने अंक चेक करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com और interbseb.com पर जा सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
इस साल इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 56,435 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, कुल 56,061 छात्रों के लिए परिणाम तैयार किया गया है, क्योंकि 374 छात्रों को मुख्य परीक्षा परिणाम चेक के बाद पास घोषित किया गया है।
पासिंग परसेंटेज
कुल 34,792 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, जिससे उत्तीर्ण प्रतिशत 62.06 प्रतिशत हो गया है। आर्ट्स स्ट्रीम में पास प्रतिशत 63.51 प्रतिशत और कॉमर्स में 71.65 प्रतिशत है। साइंस में छात्रों का पास प्रतिशत 60.46 फीसदी रहा है। वहीं, जो छात्र इस परीक्षा में भी फेल हुए हैं, उनके फेल ही माना जाएगा। ऐसे छात्रों को अब दोबारा से इंटर की परीक्षा में उपस्थित होना होगा। आपको बता दें कि बिहार बोर्ड की तरफ से कंपार्टमेंटल की परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती है जो एक या दो विषय में फेल होते हैं।
ऐसे चेक कर सकेंगे 12वीं कंपार्टमेंटल का रिजल्ट
- BSEB आधिकारिक वेबसाइट- biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर बिहार इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- अभ्यर्थियों को लॉगिन विवरण भरना होगा।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- बीएसईबी बिहार इंटर-कम्पार्टमेंट परिणाम 2023 आपकी स्क्रीन पर जारी होगा।
बिहार बोर्ड ने मार्च में 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया था। जिसमें पास प्रतिशत 83.7 प्रतिशत दर्ज किया गया था। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को बीएसईबी पोर्टल पर रोल नंबर और जन्म तिथि की जरूरत पड़ी थी। वहीं, जो छात्र एक या दो विषय में फेल हुए थे, उनके कंपार्टमेंटल परीक्षा आयोजित की गई थी।
संबंधित खबरें
चक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
8 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
11 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
1 day agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
1 day agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
3 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
4 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
5 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
7 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines