हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar Board 11th Admission 2023: बिहार बोर्ड 11वीं प्रवेश 2023 इनरोलमेंट की डेट बढ़ी, जानें कब जारी होगी मेरिट लिस्ट

विज्ञापन
Bihar Board 11th Admission 2023

Bihar Board 11th Admission 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, (BSEB) ने बिहार बोर्ड कक्षा 11 प्रवेश 2023 इनरोलमेंट डेट बढ़ा दी है। पहली लिस्ट के अनुसार कक्षा 11 में छात्रों के इनरोलमेंट की अंतिम तिथि 10 जुलाई, 2023 तक होगी। उम्मीदवार OFSS की आधिकारिक साइट ofssbihar.in पर आधिकारिक सूचना देख सकते हैं।

पहले इनरोलमेंट की आखिरी तारीख 4 जुलाई 2023 तक थी जिसे बढ़ा दिया गया है। पहली सेलेक्शन लिस्ट में चयनित छात्र उपरोक्त तारीख तक अपने आवंटित शैक्षणिक संस्थानों में नामांकन करा सकते हैं।

बीएसईबी द्वारा अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा किए गए नोटिस के अनुसार, जो उम्मीदवार पहली लिस्ट में चयनित हैं और इनरोलमेंट नहीं लेते हैं, उनका नाम ओएफएसएस पोर्टल से हटा दिया जाएगा।

विज्ञापन

बोर्ड ने शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्य या इनरोलमेंट अधिकारी को 11 जुलाई, 2023 तक पहली चयनित सूची के आधार पर नामांकित सभी छात्रों की सूची अपडेट करने के लिए कहा है। शेष सीटें दूसरी चयन सूची में छात्रों को अलॉट की जाएगी। साथ ही, जिन छात्रों को किसी स्कूल या कॉलेज में एडमिशन लेना है, वे 10 जुलाई, 2023 तक ओएफएसएस की आधिकारिक वेबसाइट पर नया विकल्प भर सकते हैं या पिछले विकल्प को बदल सकते हैं। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ओएफएसएस की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola